एयर इंडिया की फ्लाइट में झगड़े के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. एयर इंडिया के अधिकारी, आरोपी को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट थाने पहुंचे. इसके बाद पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है. फ्लाइट में आरोपी ने सबसे पहले अपने पिता पर हमला किया था. एयर इंडिया ने दिल्ली-लंदन उड़ान के केबिन क्रू सदस्यों को शारीरिक चोट पहुंचाने के आरोप में एक अशिष्ट व्यक्ति को सोमवार सुबह विमान से उतार दिया. विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद यात्री को उतारने के लिए राष्ट्रीय राजधानी लौट आया. एयरलाइन ने यह जानकारी दी. एयरलाइन ने बताया कि उड़ान एआई 111 दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी और यात्री को सुरक्षा कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया तथा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
एयर इंडिया की फ्लाइट में केबिन क्रू को शारीरिक चोट पहुंचाने के आरोपी का नाम जसकीरत है. आरोपी कपूरथला का रहने वाला है. आरोपी के घरवालों के मुताबिक, वो अपनी बेटी की शादी में लंदन होते हुए कनाडा जा रहे थे. लेकिन फ्लाइट टेक ऑफ होने के 1 घंटे के बाद ही जसकीरत कहने लगा इसे नीचे उतारो. जसकीरत के पिता के मुताबिक, बेटा मानसिक रोगी है और उसने फ्लाइट में सबसे पहले उन्हीं पर हमला किया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें एयर इंडिया से शिकायत मिल गई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा रही है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "व्यक्ति को मौखिक और लिखित रूप में चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने चेतावनी को अनसुना कर दिया और अमर्यादित व्यवहार करता रहा. उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट पहुंचाने का भी प्रयास किया."
विमान ने लंदन हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी जो "यात्री के गंभीर अमर्यादित अशिष्ट व्यवहार के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया." कमान संभाल रहे पायलट ने दिल्ली हवाई अड्डा लौटने का फैसला किया. एयरलाइन ने कहा कि विमान के अब दोपहर में लंदन के लिए उड़ान भरने की संभावना है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में सूत्रों ने कहा कि विमान ने सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरी थी. तुरंत बाद ही आरोपी यात्री तथा चालक दल के दो सदस्यों के बीच विवाद हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं