विज्ञापन

बीकानेर एक्‍सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच का AC बना शावर, VIDEO वायरल, यात्र‍ियों का सामान भीखा

वायरल वीड‍ियो बीकानेर एक्‍सप्रेस है, जो दो द‍िन पुराना बताया जा रहा है. इस वीड‍ियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के एसी डक्‍ट से पानी कैसे झरने की तरह ग‍िर रहा है.

बीकानेर एक्‍सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच का AC बना शावर, VIDEO वायरल, यात्र‍ियों का सामान भीखा
ट्रेन में एसी डक्ट से गिरता पानी.

रेलवे की अव्यवस्था एक बार फिर हुई सामने आई है. ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच का एसी शावर बन गया. वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ. रेल मंत्री को टैग करके शि‍कायत की गई, ज‍िसके बाद व‍िभाग हरकत में आया. छत्तीसगढ़ के ब‍िलासपुर से शुरू हुई समस्‍या का समाधान करीब 150 क‍िलोमीटर दूर दु्र्ग ज‍िले में हो पाया. इस दौरान कोच के अंदर पानी फैल गया. ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का सामान भी भीग गया. 

वायरल वीड‍ियो बीकानेर एक्‍सप्रेस है, जो दो द‍िन पुराना बताया जा रहा है. इस वीड‍ियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के एसी डक्‍ट से पानी कैसे झरने की तरह ग‍िर रहा है. सोशल मीड‍िया पर पर इस वीड‍ियो शेयर करते हुए रेल मंत्री को ट्रैग क‍िया गया. मामला सामने आते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया. ट्रेन के दुर्ग पहुंचने पर एसी डक्‍ट को सही क‍िया गया. 

इस दौरान ट्रेन में अफरातफरी का माहौल रहा. पानी पूरे कोच में फैल गया था और नीचे रखा यात्र‍ियों का सामान भी गीला गया.


यह भी पढ़ें- VIDEO: हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर, चार लोग हवा में उछले, एक की मौत


 

लेखक के बारे में
img
प्रफुल्ल तिवारी
संवाददाता
प्रफुल्ल तिवारी बिलासपुर से संवाददाता हैं और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bilaspur News, Chattisgarh, Train, Railway, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com