विज्ञापन

अभिजीत दीपके को मोदी सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने दिया एनडीए के दल में शामिल होने का न्योता

रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है.

अभिजीत दीपके को मोदी सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने दिया एनडीए के दल में शामिल होने का न्योता
  • केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके को रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का न्योता दिया है
  • रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के शामिल होने से समाज और पार्टी को ताकत मिलने की बात कही
  • उन्होंने आरक्षण खत्म करने की मांगों को गलत बताते हुए सरकार से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है
नागपुर:

केंद्र सरकार में मंत्री रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके को रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) जॉइन कर लेनी चाहिए. आठवले ने कहा कि अभिजीत दीपके हमारे साथ आकर भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा कर सकेंगे. उनके आने से समाज और पार्टी को ताकत मिलेगी. इस दौरान उन्होंने आरक्षण खत्म करने की मांगों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ऐसी मांगें गलत हैं. आरक्षण एक संवैधानिक अधिकार है और सरकार को उन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए, जो इसे हटाने की मांग कर रहे हैं. 

रामदास आठवले ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी को भी सरकार का हिस्सा बनने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि हमें वैचारिक मतभेदों को कम करते हुए साथ आना चाहिए और एनडीए सरकार के विकास के प्रयासों को गति देनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट में जल्दी ही फेरबदल होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन तय हो चुका है और अब कैबिनेट में बदलाव होगा. भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं को इसमें मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि अब सही समय है, जब शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी को भी सरकार का हिस्सा बनना चाहिए. 

यही नहीं रामदास आठवले ने यहां तक कह दिया कि यदि शरद पवार एनडीए में आने से इनकार करते हैं तो उनकी पार्टी के 8 सांसदों को साथ आना चाहिए. आठवले ने कहा, 'हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शरद पवार की पार्टी को एनडीए में आना चाहिए.' उन्होंने अपना ही उदाहरण देते हुए कहा कि मैं भी तो इस सरकार का हिस्सा बना हूं. उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस, नीतीश कुमार, शरद यादव, ममता बनर्जी और नवीन पटनायक जैसे नेता भी पहले एनडीए में रह चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdas Athwale, Narendra Modi, Narendra Modi News, Narendra Modi News In Hindi, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com