मुन्ना त्रिपाठी एक ऐसा किरदार जिसके नाम सुनते ही 'मिर्जापुर' की बंदूकें, गालियां, गुस्सा और उसका एक अलग अंदाज याद आ जाता है. दिव्येंदु ने अपने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया है कि लोगों के बीच वो मुन्ना भाई के नाम से फेमस हो गए हैं. इस किरदार को दिव्येंदु ने जिस तरह निभाया, उसने इसे उनके चर्चित किरदारों में शामिल कर दिया. लेकिन पर्दे पर इस तरह का रोल प्ले करने के बाद एक्टर खुद से इससे कैसे अलग करते हैं? 2 अक्टूबर को NDTV Dettol Banega Swasth India Season 13 के लॉन्च कार्यक्रम में दिव्येंदु से इसी बारे में सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि जब किरदार में गोली, गाली, गुस्सा और हिंसा हो तो शूटिंग खत्म होने के बाद मुन्ना को बाहर छोड़कर घर कैसे आते हैं?
मुन्ना को लेकर दिव्येंदु की सोच क्या है?
दिव्येंदु इसके पहले भी अपने मिर्जापुर वाले इस किरदार के बारे में बात कर चुके हैं. इस बार उन्होंने इस सवाल के जवाब में बताया कि मै ज्यादातर मुन्ना को वैनिटी वैन में ही लॉक कर के आता हूं. क्योंकि हम लोग एक एक्टर्स हैं, हमे ये सब करने के लिए ट्रेन किया जाता है. इतने सालों मे मैं और मुन्ना दोस्त बन गए हैं. हमारे बीच में एक लाइन है जो मै उसे कभी क्रॉस नहीं करने देता हूं.
#BanegaSwasthIndia Season 13 Launch | Actor Divyenndu joins us LIVE to highlight the importance of daily health and hygiene, while also discussing the long-standing social stigmas around men's and women's health!
— Banega Swasth India (@banegaswasthind) October 2, 2026
JOIN LIVE NOW on NDTV
More on https://t.co/2JDWT9klek
Watch the… pic.twitter.com/MB27wjG1Dx
डॉर्क कैरेक्टर्स रिलीफ देते हैं
इसके साथ ही दिव्येंदु ने बताया कि, "ऐसे डार्क किरदार निभाना भी, सच कहूं तो, एक तरह की राहत देता है. हम सभी के अंदर एक डॉर्क कैरेक्टर होता है. ऐसे किरदारों के जरिए उसे बाहर निकालने का मौका मिलता है. मेरे ख्याल से उससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. ताकि हमें रियल लाइफ पर ये सब चीजें ना करनी पड़ें. क्योंकि स्क्रीन पर सब कुछ निकल जाता है. इसके बाद मैं अपने घर जाता हूं और अपनी प्यारी वाइफ को देखता हूं, और मैं पुराना वाला दिव्येंदु बन जाता हूं. बॉम्बे वाला भी नहीं कॉलेज वाला." इस पर आयुष्मान दिव्येंदु की इस बात पर उनकी तारीफ करते हैं, कि मुझे पता नहीं था कि ये इतना ग्रीन फ्लैग है.
'मिर्जापुर' से बाहर भी अलग पहचान
दिव्येंदु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने नए किरदारों को मुन्ना के किरदार से अलग रखने की कोशिश करते हैं. 2026 में 'ग्लोरी' में अपने रोल के बारे में बात करते हुए बताया था कि देवेंद्र मुन्ना से पूरी तरह अलग है. 'मिर्जापुर: द मूवी' में वो एक बार फिर से मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई और मुन्ना की वापसी ने फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच खास दिलचस्पी पैदा की. सीरीज की तरह फिल्म में भी उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं