गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा राज्य की विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव का रास्ता साफ किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने नेता गोपाल इटालिया को इस क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की है.
दिसंबर, 2023 में तब से रिक्त है, जब भूपेंद्र भयानी ने ‘आप' विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे. ‘आप' ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि गुजरात में ‘आप' की कोर टीम रविवार को नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके ‘‘उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गुजरात उच्च न्यायालय ने 2022 के विधानसभा चुनाव में विसावदर सीट पर ‘आप' के तत्कालीन विधायक भूपेंद्र भयानी की जीत को चुनौती देने वाली भाजपा नेता हर्षद रिबाडिया की चुनाव याचिका का 10 मार्च को निस्तारण कर दिया था जिससे इस सीट पर उपचुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया.
रिबाडिया ने अपनी याचिका वापस ले ली थी जिसके बाद अदालत ने इसका निस्तारण कर दिया. रिबाडिया 2022 के चुनाव में भयानी से हार गए थे.
‘आप' ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष इटालिया के नाम की घोषणा की.
जूनागढ़ जिले में विसावदर 2022 के विधानसभा चुनाव में ‘आप' द्वारा जीती गई पांच सीट में से एक थी. ‘आप' नेता मनोज सोरठिया ने एक बयान में कहा, ‘‘पेशे से वकील इटालिया किसानों के लाभ के लिए कई वर्षों से सक्रिय योगदान दे रहे हैं. उन्होंने गुजरात में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने और प्रणाली से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए लड़ाई लड़ी है.''
उन्होंने कहा कि न केवल ‘आप' बल्कि गुजरात की जनता को भी उम्मीद है कि इटालिया रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीत हासिल करेंगे. इस बीच, पार्टी ने कहा कि गुजरात में ‘आप' की कोर टीम रविवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेगी और ‘‘केजरीवाल के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी.''
बयान में कहा गया है कि विसावदर और कडी के उपचुनावों तथा स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति के अलावा टीम इस बात पर भी चर्चा करेगी कि गुजरात में संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए तथा उसका कैसे विस्तार किया जाए. कडी से भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं