दिल्ली के जामिया इलाके में पुलिस रात के समय चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान बुलेट पर सवार दो लोगों को रोका गया. इन दोनों ने बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाई करवा रखा था. जिसकी वजह से बाइक से तेज आवाज आ रही थी. पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई तो बाइक चला रहा शख्स खुद को MLA अमानतुल्लाह खान का बेटा बताकर बदतमीजी करने लगा. दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए मोटर व्हीकल (MV) एक्ट के तहत न सिर्फ चालान काटा बल्कि बाइक भी जब्त कर ली है. इस मामले में दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है.
ज़िगज़ैग तरीके से चला रहे थे बाइक
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि पेट्रोलिंग के दौरान दो लड़के मोटरसाइकिल पर नज़र आए, वे गलत साइड से आ रहे थे और बुलेट के मॉडिफ़ायर साइलेंसर से तेज़ आवाज़ निकाल रहे थे. बाइक को ज़िगज़ैग तरीके से चलाया जा रहा था. पुलिस ने लड़कों को पकड़ा और उनमें से एक ने उन्हें बताया कि वह AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है. उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बदसलूकी की कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह AAP विधायक का बेटा है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अमानतुल्लाह खान को फ़ोन किया
दिल्ली पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी ज़रूरत नहीं है. लड़कों में से एक ने अमानतुल्लाह खान को फ़ोन किया और उन्हें SHO से बात कराई. बाद में, लड़के अपना नाम और पता बताए बिना चले गए. ASI उनकी बुलेट को पुलिस स्टेशन ले आया. मामला दर्ज कर लिया गया है और चालान काट दिया गया है. कानून के तहत उसकी बाइक ज़ब्त कर ली गई है.
पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के आरोप में 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.
ये भी पढ़ें- सैफ के हमलावर के पिता ने बांग्लादेश में दिखाया गजब 'सियासी रंग', बेटे को छोड़ो वरना...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं