दिल्ली की ओखला सीट से आम दमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullaha Khan) की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है. जामिया नगर थाने समेत साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं. आम आदमी पार्टी विधायक की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है. बता दें कि हत्या की कोशिश मामले में सोमवार को भगोड़े अपराधी को फरार करवाने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में अमानतुल्लाह खान पर FIR दर्ज की गई थी.
AAP विधायक की तलाश, जगह-जगह रेड
अमानतुल्लाह खान पर पुलिस ने दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा भी लगाई है. क्यों कि अमानतुल्लाह पर भीड़ इकठ्ठा करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है. इसलिए पुलिस ने उन पर बीएनएस की धारा 191(2) लगाई है
. आप विधायक पर बीएनएस की धारा 190 भी लगाई गई है. जिसका मतलब होता है कि अगर कोई व्यक्ति गैरकानूनी सभा का हिस्सा था और उस सभा के मकसद के तहत कोई अपराध हुआ, तो उस व्यक्ति को भी दोषी माना जाएगा.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अमानतुल्लाह पर कई धाराएं गैरजमानती भी
अमानतुल्लाह और उनके समर्थकों पर इन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, उनमें से कई धाराएं गैरजमानती हैं. यानी कि उनमें जमानत होने का प्रावधान नहीं है.ओखला से आप विधायक पर 191(2), 190,221,121(1), 132, 351(3), 263,111 BNS हैं.
क्या है पूरा मामला?
आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ सोमवार को जामिया में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया में शाहबाज खान को हिरासत में लेने के लिए अभियान चलाया था, उस पर 2018 में हत्या की कोशिश का आरोप था. इसके बाद इस भगौड़ा घोषित कर दिया गया था. जिसके बाद क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिली. कल तीन बजे क्राइम ब्रांच की टीम शाहबाज खान को पकड़ने गई. क्राइम ब्रांच को शाहबाज खान मिल भी गया. लेकिन आरोप ये है कि इसी बीच अमानतुल्लाह अपने सपोर्टरों के बीच में आ गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस यहां से चली जाए नहीं तो अच्छा नहीं होगा. एक पुलिसवाले का आईडी कार्ड छीनने का भी आरोप लगा है. इस दौरान शाहबाज खान को वहां से कई लोग भगा ले गए. जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में केस दर्ज कराया. अब अमानतुल्लाह को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा लोकल पुलिस की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं