गुजरात के सूरत से आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता गोपाल इटालिया (Gopal Italia) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. AAP के नेशनल ज्वॉइंट सेक्रेटरी इटालिया सोमवार को एक जनसभा में न्याय की मांग करते हुए भावुक हो गए. देखते ही देखते उन्होंने अपने पैंट की बेल्ट निकाल ली. फिर बेल्ट से खुद को ही पीटने लगे. उन्होंने बेल्ट से खुद पर करीब 6 बार वार किए. फिर साथियों ने उन्हें रोक लिया. इस बीच इटालिया ने लोगों से अन्याय के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. बता दें इससे पहले तमिलनाडु में BJP प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो खुद को कोड़े मारते हुए दिखे थे.
क्या है पूरा मामला?
सूरत में गोपाल इटालिया सोमवार को एक जनसभा करने पहुंचे थे. इस दौरान गुजरात के पीड़ितों का मामला उठाया गया. गोपाल इटालिया ने गुजरात में हुई कई घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने बोटाद लट्ठा कांड, मोरबी पुल हादसा, हरणी कांडस तक्षशिला अग्निकांड, राजकोट गेमजोन हादसा, दाहोद-जसदन में हुए रेप मामलों पर बात की. उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
AAP की तमाम कोशिशें हुईं नाकाम
गोपाल इटालिया ने कहा, "इन घटनाओं में कितने लोगों की जानें गईं. BJP की क्रूर सरकार और उसके नेताओं के बयानों ने पीड़ितों का दर्द कई गुना बढ़ा दिया." इटालिया ने कहा, "मैंने और AAP ने तमाम कानूनी और सामाजिक कोशिशें कीं. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पीड़ितों की हालत नहीं बदली. उन्हें न्याय नहीं मिला."
ये कहते हुए गोपाल इटालिया अपनी पैंट की बेल्ट खोलने लगे और खुद को पीटने लगे. इस बीच मंच पर मौजूद AAP के एक पदाधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे. लेकिन इटालिया ने खुद को कई बार पीटा. इसके बाद उन्होंने कहा, "जिस दिन जनता की आत्मा जाग जाएगी, गुजरात में न्याय मिलने से कोई नहीं रोक सकता."
पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल
गुजरात के बोटाद में जन्में गोपाल इटालिया गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे हैं. वह पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे. उन्होंने साल 2015 हार्दिक पटेल के साथ मिलकर गुजरात में पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन खड़ा किया. फिर राज्य की सियासत में कदम रखा. साल 2020 में आम आदमी पार्टी के साथ गोपाल इटालिया ने अपना सियासी सफर शुरू किया. AAP में शामिल होने के कुछ महीने के अंदर ही उनका प्रमोशन हो गया. अरविंद केजरीवाल ने उन्हें AAP के गुजरात उपाध्यक्ष पद पर प्रमोट कर दिया. फिर उन्हें नेशनल ज्वॉइंट सेक्रेटरी भी बना दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं