दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच खींचतान कोई नई बात नहीं है. अक्सर दोनों किसी न किसी मसले पर एक-दूजे पर निशाना साधते ही रहते हैं. इस बार उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आप नेता और दिल्ली सीएम पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग IIT की डिग्री लेकर भी अशिक्षित रह जाते हैं, डिग्रियां सिर्फ पढ़ाई के खर्च की रशीद होती है.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि कुछ लोग IIT की डिग्री लेकर अशिक्षित ही रह जाते हैं. दरअसल, उपराज्यपाल से सवाल पूछा गया था कि आम आदमी पार्टी लगातार प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल खड़े कर रही है. इस सवाल के जवाब में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, 'हां मैंने भी सुना है कि माननीय जी ने विधानसभा सभा में कुछ बातें कहीं हैं, अपनी डिग्री पर कभी किसी को गुमान नहीं करना चाहिए, डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं, शिक्षा वहीं है जो इंसान का ज्ञान दर्शाता है. इन दिनों जो हमने व्यवहार देखा है, एक बात और साबित होती है कि कुछ लोग IIT की डिग्री लेकर भी अशिक्षित रह जाते हैं.'
इसी के साथ एलजी ने कहा कि 30 जून तक दिल्ली में साफ हो जाएगी यमुना, हमारे काम का क्रेडिट अगर कोई मंत्री लेना चाहे तो मुझे कोई आपत्ति नहीं. यमुना सफ़ाई की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है. नजफगढ़ ड्रेन को साफ़ कर रहे हैं, 15-16 ड्रेन को ठीक भी कर दिया गया है. मुझे अब पूरा यक़ीन है कि 30 जून तक का जो टारगेट हमने रखा है, उस समय तक दिल्ली में यमुना के 22 किमी स्ट्रेच को साफ़ कर देंगे. यमुना के किनारे जो गंदगी थी, उसे भी साफ़ करने का काम मिशन मोड में चल रहा है. क़ुदसिया घाट को हमने 15 दिन में साफ़ कर दिया.
दिल्ली एलजी ने कहा कि सरकार का कोई मंत्री अगर क्रेडिट लेना चाहते हैं तो हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है. यहां हम जो काम कर रहे हैं, वो क्रेडिट डेबिट के लिए नहीं कर रहे हैं. हम दिल्ली की जनता को एक अच्छा वातावरण दे सके, स्वच्छ यमुना दे सकें इसकी कोशिश है. यमुना की तो माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी 28 साल तक मॉनिटरिंग की है. मैं चाहता हूं कि सब लोग मिलकर काम करें और यमुना को साफ़ करें.
ये भी पढ़ें : Coronavirus : भारत में कोरोना के 5,357 नए मामले दर्ज, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी
ये भी पढ़ें : सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे एक दिन का अनशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं