Delhi NCR Rainfall: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों की भारी जलजमाव हो गया है. दिल्ली का फेमस सदर मार्केट, शाहीन बाग सहित गुरग्राम, गाजियाबाद के कई इलाकों से सड़कों और गलियों में घुटने तक पानी जमा होने का वीडियो सामने आया है. बारिश के कारण हुए जलजमाव के बीच ट्रैफिक का भी बुरा हाल है. बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई. मालूम हो कि दिल्ली-NCR में सोमवार को करीब 11 बजे से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ. थोड़ी देर के लिए स्थिति ऐसी बनी जैसी दिन में रात हो गया हो. इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद ट्रैफिक जाम और जलजमाव जैसी दिक्कतें सामने आई.
VIDEO | Delhi: Heavy rains cause waterlogging in the city. Visuals from Mahadev Road.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/OModMb5efn
दिल्ली के इन जिलों के लिए IMD ने जारी की रेड अलर्ट
इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
उड़ानों पर भी असर, 14 फ्लाइड दिल्ली से डायवर्ट
दिल्ली एनसीआर में सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा. खबर लिखे जाने तक दिल्ली एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं. 11 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं. 2 फ्लाइट चंडीगढ़ भेजी गईं. 1 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई.
#WATCH | Students wade through a severely waterlogged street in the Sangam Vihar area amid heavy rainfall in Delhi today pic.twitter.com/78O5kwdYQB
— ANI (@ANI) August 24, 2026
दिल्ली-NCR में आज कहां-कितनी हुई बारिश
- जनकपुरी- 67 मिलीमीटर
- गुरुग्राम- 52 मिलीमीटर
- छत्तरपुर- 57 मिलीमीटर
- पीतमपुरा- 35 मिलीमीटर
- सफदरगंज- 29 मिलीमीटर
- फरीदाबाद- 54 मिलीमीटर
#WATCH | Commuters wade through waterlogged Zakhira underpass amid heavy rainfall in Delhi pic.twitter.com/sEy7u1p9jO
— ANI (@ANI) August 24, 2026
दिल्ली के अलावा और कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.
#WATCH | Commuters wade through waterlogged Zakhira underpass amid heavy rainfall in Delhi pic.twitter.com/sEy7u1p9jO
— ANI (@ANI) August 24, 2026
यूपी-बिहार में भारी बारिश और आंधी-तूफान
उत्तर प्रदेश और बिहार उन राज्यों में शामिल हैं, जहां मौसम की स्थिति विशेष रूप से खराब है. कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इस बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है. लोगों को सावधान रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
#WATCH | A road in Gurugram's Sector 46 is waterlogged due to heavy rainfall in Delhi NCR today pic.twitter.com/6om736Ims3
— ANI (@ANI) August 24, 2026
दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में, बारिश बाद सुधार की उम्मीद
उधर, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रही. मुंडका में एक्यूआई 122 दर्ज हुआ, जबकि सिरी फोर्ट में 108, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 91, पंजाबी बाग में 128, नरेला में 94, जहांगीरपुरी में 139, आरके पुरम में 114, सोनिया विहार में 107, द्वारका-सेक्टर 8 में 174, चांदनी चौक में 121 और आनंद विहार में एक्यूआई 263 रहा.
#WATCH| Noida, Uttar Pradesh: Waterlogging at several places following heavy rainfall in Delhi-NCR; visuals from Sector 95. pic.twitter.com/ef3YA70gPh
— ANI (@ANI) August 24, 2026
यह भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में दिन में हो गई रात, हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं