विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2023

त्रिपुरा : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में महिला और युवक की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई

वीडियो में एक बुजुर्ग महिला युवती के बाल खींचती दिख रही है और उसे बार-बार मार रही है. साथ ही एक शख्स को उसके साथ उसी बिजली के खंभे से बांधा गया है.

त्रिपुरा : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में महिला और युवक की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई
महिला और युवक की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई

गुवाहाटी: कथित रिश्ते को लेकर त्रिपुरा में एक पुरुष और एक महिला को शनिवार को बिजली के खंभे से बांध दिया गया और घंटों तक सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. आदमी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि महिला 20 साल की है जो अपने चचेरे भाई और भाभी के साथ रहती है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- ''लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं..'' : राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

घटना दक्षिण त्रिपुरा जिले की है
वीडियो में एक बुजुर्ग महिला युवती के बाल खींचती दिख रही है और उसे बार-बार मार रही है. साथ ही एक शख्स को उसके साथ उसी बिजली के खंभे से बांधा गया है. वहीं, आसपास लोग खड़ हुए नज़र आ रहे हैं. लेकिन कोई मदद करता नहीं दिख रहा है. घटना दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया शहर की है.

बिजली के खंभे से बांधा गया
कथित तौर पर विवाहित व्यक्ति का उसी इलाके की 20 वर्षीय युवती के साथ 'अवैध संबंध' चल रहा था. स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह उन्हें एक साथ पकड़ लिया और उन्हें खंभे से बांध दिया. बाद में पुलिस पहुंची और पीड़ितों को छुड़वाया.

ये भी पढ़ें- हिमाचल में स्थिति नियंत्रण में... लेकिन आज फिर भारी बारिश चेतावनी, नुकसान का जायजा लेने पहुंच रहे जेपी नड्डा

पुलिस ने दर्ज किया मामला 
घायल पुरुष और महिला सहित किसी भी पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है. युवती के चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी भाभी मारपीट के मामले में आरोपी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ripura, Relationship Tripura, Electric Pole, Guwahati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com