विज्ञापन

गुवाहाटी के बोरागांव में भीषण आग, प्लास्टिक डंप में लगी आग से ट्रक जलकर खाक

असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरागांव इलाके में बुधवार को एक प्लास्टिक डंप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग बोरागांव बेल अली रोड स्थित प्लास्टिक डंप में लगी और देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई.

गुवाहाटी के बोरागांव में भीषण आग, प्लास्टिक डंप में लगी आग से ट्रक जलकर खाक
गुवाहाटी में भीषण आग
NDTV
  • गुवाहाटी के बोरागांव इलाके में प्लास्टिक डंप में लगी आग से एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है
  • आग लगने से आसपास काला धुआं फैल गया और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रही हैं
  • अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है

असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरागांव इलाके में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग बोरागांव बेल अली रोड स्थित एक प्लास्टिक डंप में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें फैल गईं आग की चपेट में आकर पास में खड़ा एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया. 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. आग लगने के बाद इलाके में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया.

दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक रूप से जमा न होने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

कोलकाता मेट्रो स्टेशन के पास एक ढाबे में लगी आग

कोलकाता में बुधवार को कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास एक ढाबे में आग लग गई, जिससे स्थानीय निवासियों और आने-जाने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सुबह 8 बजे के थोड़ी देर बाद लगी और तेजी से फैलने लगी. इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. दमकल विभाग को सुबह 8:22 बजे इस घटना की जानकारी मिली. आग बुझाने के लिए तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. ताजा जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने अभियान चलाकर स्थिति को काबू में कर लिया है.

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी व्यस्त मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस घटना से रोज सफर करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों में चिंता फैल गई. मौके पर दमकल गाड़ियों के पहुंचने और आपातकालीन अभियान शुरू होने के कारण इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम भी हो गया. हाल के हफ्तों में कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, यह उन्हीं में से एक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Fire, Assam Fire Incident, Assam Fire Fighters, Guwahati Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com