केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया (Digital India) कार्यक्रम से देश के लाखों लोगों की राह आसान हुई है. जहां पहले लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे और आम लोगों को काफी परेशान होना पड़ता था, वहीं अब डिजिटल इंडिया से दिनों का मिनटों में निपट जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया के कारण बहुत से लोगों की परेशानी कम हुई है और सबसे ज्यादा फायदा हुआ है बुजुर्गों को. वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने डिजिटल इंडिया से आसान होती जिंदगी का अनुभव शेयर किया है, जिसका पीएम मोदी ने जवाब दिया है.
पीएम मोदी ने एक्स पर अजय कुमार की पोस्ट के जवाब में कहा है कि, ''सबसे पहले अजय कुमार जी, आपकी माता जी को मेरा प्रणाम! मुझे इस बात का संतोष है कि डिजिटल इंडिया ने उनकी पेंशन की राह आसान की है और यह देशभर के बुजुर्ग नागरिकों के बहुत काम आ रहा है. यही तो इस कार्यक्रम की बहुत बड़ी विशेषता है.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सबसे पहले @AjayKumarJourno जी, आपकी माता जी को मेरा प्रणाम!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
मुझे इस बात का संतोष है कि डिजिटल इंडिया ने उनकी पेंशन की राह आसान की है और यह देशभर के बुजुर्ग नागरिकों के बहुत काम आ रहा है। यही तो इस कार्यक्रम की बहुत बड़ी विशेषता है। https://t.co/XCJPAgOPjO
वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आदरपूर्वक धन्यवाद देने चाहता हूं, मोदी सरकार के डिजिटल कार्यक्रम को. आज से पहले ऐसी सहूलियत वरिष्ठ नागरिकों के लिए मैंने खुद कभी अनुभव नहीं की थी. मेरे पिता के देहांत के बाद उनकी पेंशन, फैमिली पेंशन के तौर पर मेरी 83 साल कि मां को ट्रांसफर हुई. ट्रांसफर में जरा भाग-दौड़ करनी पड़ी, पत्रकार होने का फायदा मिला, लेकिन बीते 24 घंटों में चमत्कार सा हुआ."
उन्होंने आगे कहा, "हर पेंशनधारक को 30 अक्टूबर के पहले जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. हैरानी है कि एक बार फिर पटना या दिल्ली के किसी एसबीआई ब्रांच के चक्कर काटने होंगे, मुझे #JeevanPraman ऐप का पता चला. मुश्किल से 10 मिनट में घर पर ही मां का जीवन प्रमाण मेरे पास था और 24 घंटे के भीतर पटना के एसबीआई ब्रांच में अपडेट भी था. मां का इनकम टैक्स रिफंड, उनके खाते में टैक्स जमा करने के 10 दिन के अंदर क्रेडिट हो गया. इन दोनों वाक्यों के बाद क्या मोदी सरकार की डिजिटल पहल के लिए उन्हें साधुवाद नहीं देना चाहिए."
साथ ही उन्होंने सभी सीनियर सिटीजन से जीवन प्रमाण ऐप का इस्तेमाल करने को कहा. उन्होंने कहा है कि अब किसी दफ्तर का चक्कर काटने कि जरूरत नहीं है. किसी दलाल को घूस देने कि जरूरत नहीं है. किसी बैंक कर्मचारी के हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं