दिल्ली अग्निकांड में ज‍िंदा बची बांग्‍लादेश की सामया बोली- प्रत‍ि शव 1 लाख 80 हजार रुपए देने पड़े

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश होटल में हुए उस भयावह अग्निकांड में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. उस हादसे में मौत के मुंह से जिंदा बचकर निकली बांग्लादेश की नागरिक सामया ने शन‍िवार को एक ऐसा सनसनीखेज और झकझोर देने वाला खुलासा किया है, जिसने सरकार और दूतावास के मानवीय दावों का मुखौटा उतार दिया है. द‍िल्‍ली के मैक्‍स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रोते हुए सामया ने एनडीटीवी से बातचीत में न सिर्फ उस दम घोंटने वाले अग्निकांड सुबह की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई, बल्कि यह भी उजागर किया कि आपदा के समय जब सरकार मुफ्त मदद के दावे कर रही थी, तब उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर अपनों के शव वतन ले जाने के बदले उनसे लाखों रुपये वसूल लिए गए.

संबंधित वीडियो