इंदौर: डाक टिकटों के संग्रह को लेकर गजब का जुनून रखने वाले इंदौर के 72-वर्षीय एक व्यक्ति ने रामायण पर आधारित सैकड़ों डाक टिकट दुनिया भर से जुटाए हैं. ओमप्रकाश केडिया ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि वह पिछले 60 साल से डाक टिकट जुटा रहे हैं और उन्होंने पिछले दो-तीन बरस से वैसे डाक टिकट का संग्रहण शुरू किया, जो अलग-अलग देशों ने रामायण की पृष्ठभूमि पर जारी किए हैं.
उन्होंने बताया कि उनके इस संग्रह में भारत के अलावा इंडोनेशिया, नेपाल, लाओस, म्यांमा, थाईलैंड और कम्बोडिया के डाक टिकट शामिल हैं. इसके अलावा, वर्ष 2018 में आसियान-भारत मैत्री रजत जयंती शिखर सम्मेलन के मौके पर जारी खास डाक टिकट भी उनके संग्रह की शोभा बढ़ा रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केडिया ने बताया, ‘‘दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में रामायण की कहानी बहुत मशहूर है और इसे वहां अलग-अलग तरह से प्रस्तुत किया जाता है. इन देशों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान और जटायु सरीखे पात्रों से जुड़ी घटनाओं पर डाक टिकट जारी किए हैं.'' उन्होंने बताया कि ब्रितानी शासनकाल में भारतीय नागरिक पोस्ट कार्ड पर रामायण के दृश्य छपवाते थे और उनके संग्रह में ऐसे दुर्लभ पोस्टकार्ड भी शामिल हैं.
डाक विभाग ने केडिया के संग्रह पर यहां एक प्रदर्शनी लगाई है, जो 22 जनवरी तक चलेगी. अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लगाई गई यह प्रदर्शनी लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रही है. इंदौर परिक्षेत्र की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने बताया,‘‘हम 22 जनवरी को इस प्रदर्शनी के समापन पर राम मंदिर को लेकर विशेष आवरण जारी करेंगे.''
ये भी पढे़ं:-
अमेरिका सबसे पावरफुल देश, आखिरी में भूटान, जानें भारतीय सेना किस नंबर पर...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं