बच्चे के जीवन में मां एक दुआ की तरह होती है, जो उसकी जिंदगी में खुशी का हर रंग भरना चाहती है. वह खुद तो रो सकती है, लेकिन अपने बच्चे को रोते नहीं देख सकती, लेकिन इस मां को क्या हुआ है, जो अपने ही बच्चे के साथ ऐसी भयानक क्रूरता कर रही है. बच्चे को पीट रही है, छाती पर चढ़कर बैठ गई है, बच्चे की छाती फूल रही है, वह हांफ रहा है... कभी लातों से मारती है और कभी अपने बच्चे को जमीन पर पटक देती है. बच्चा दर्द से कराह रहा है.... उसकी चीख सुनने के लिए घर में कोई नहीं है... वह किससे अपना दर्द कह सकता है... मां जो उसका सबसे करीबी और अनमोल रिश्ता है, वही उसे बेइंतहा पीड़ा पहुंचा रहा है. ये मामला फरीदाबाद का है. इस मामले से जुड़े वीडियो इतने भयावह हैं कि किसी का भी दिल सिहर जाए.
इतने दर्द में रहने वाला ये मासूम करता है पेटिंग, आता है अव्वल
बच्चा ऐसा है कि जिस पर हर माता-पिता को गर्व हो... इतना सब कुछ झेलकर भी वह पेंटिंग करता है. दिल्ली के नामी स्कूल का छात्र है और अपनी क्लास में अव्वल आता है. हैरानी इस बात पर भी है कि कभी स्कूल की तरफ से इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया. इससे जुड़े वीडियो भी पुलिस के पास हैं, जिनके आधार पर मामला दर्ज किया गया है. जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें मां अचानक अपना पर्स बैड पर फेंकती है और कुर्सी पर बैठे बच्चे को पीटने लगती है... बच्चा खुद को बचाने की कोशिश करता है कि तभी वह छाती पर चढ़कर बैठ जाती है और बच्चे को बुरी तरह पीटती है. और भी वीडियो हैं, जिसमें वह बच्चे को जमीन पर गिराकर तो कभी थप्पड़-घूंसे मारती दिख रही है. जरा सोचिए पैदा होने से अब तक उस बच्चे ने कितना बर्दाश्त किया होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मां देती है सुसाइड की धमकी तो पिता नहीं ले पाए थे स्ट्रांग एक्शन
इस मामले को लेकर जब बच्चे के पिता से बात की गई कि उनके सामने ही बच्चे की पिटाई की गई तो उन्होंने कहा कि पत्नी ने मेरे बच्चे के साथ हर जगह मार-पिटाई की है. मामा के घर में, गाड़ी में, सिंगापुर घुमाने बच्चे को ले गई थी वहां पर. बच्चे ने बताया कि किसी को कोई डर नहीं है. पुलिस का भी नहीं. मां कोई मौका और कोई जगह नहीं छोड़तीं जहां मुझे ना मारती हों. पिता ने ये भी बताया कि मैं कुछ बोलता हूं तो पत्नी मुझे भी कहती है कि मैं जहर खा लूंगी और बच्चे को भी दे दूंगी, तो मैं जब ये सब सुनता हूं तो मेरी भी एक लिमिट है कि मैं इसको कैसे रोकूं.
पीड़ित बच्चे ने पिता से यूं बांटा अपना दर्द
पीड़ित बच्चे और पिता के बीच इस मामले पर बात हुई थी, पिता ने कहा कि मुझे लगा कि तुम मैम को बताने वाले हो, इस पर बच्चे ने कहा कि नहीं ये सुसाइड जैसा होगा. अगर उन्हें पता चल जाएगा तो धमाका हो जाएगा. इस बात से समझ सकते हैं कि बच्चे के भीतर कितना डर था. पिता ने ये भी कहा कि मैंने बच्चे से कहा है कि आप अपने मामा से बात करो, तो बच्चे ने बताया कि मामा से भी बात नहीं कर सकता क्योंकि उस घर में मुझे अनगिनत बार मारा जा चुका है. घर में आतंक का माहौल है. बच्चे को शुरू से ही डराया गया है कि अगर तूने पापा से बात की तो तुझे हॉस्टल भेज दूंगी, जहां हंटर से पिटाई होती है. बच्चे से ये भी कहा गया कि तुम्हें हमेशा ये बोलना है कि पापा तुमको मारते हैं और मम्मी प्यार करती है और हम एक-दूसरे की छाती पर बैठकर गेम्स खेलते हैं.
मां डॉक्टर, पिता कारोबारी, शादी के बाद से ही रहती है अनबन
दिल्ली के एक हाईप्रोफाइल और नामी स्कूल में 7वीं में पढ़ने वाला ये बच्चा 11 साल है. आपको को जानकर हैरानी होगी कि बच्चे की मां ने एमडी किया है और पेशे से डॉक्टर है जबकि पिता एक कारोबारी है. पिता के मुताबिक-2007 में शादी के बाद से ही उसकी पत्नी के साथ अनबन है ,जिसका गुस्सा उसकी पत्नी बच्चे पर निकालती है.
बच्चे के पिता ने की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में शिकायत
बच्चे के पिता ने इस मामले में फरीदाबाद की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में शिकायत की है और सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बच्चे की मां के खिलाफ इसी साल 19 अप्रैल को क्रूरता का मामला दर्ज हो गया है. फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने कहा कि इस संबंध में सूरजकुंड थाने में एक केस दर्ज हुआ है, जिसकी जांच सब इंस्पेक्टर कर रहे हैं और जांच अभी चल रही है, जो भी जांच में सामने आएगा उसके हिसाब से करवाई की जाएगी.
बच्चे ने दिए सीडब्ल्यूसी के सामने बयान
सीडब्ल्यूसी (फरीदाबाद) के चेयरमैन श्रीपाल करहाना ने बताया कि इस बच्चे के पिता मेरे पास आए थे और शिकायत दी थी. मैंने वीडियो भी देखा था और फिर पुलिस को आदेश दिया कि इस पर कार्रवाई कीजिए. पुलिस ने यातना देने के तहत केस दर्ज किया. पुलिस जांच कर रही है और बच्चे को सीडब्ल्यूसी में पेश भी किया है. बच्चे ने बयान भी दिए हैं. अब फैमिली कोर्ट को डिसाइड करना है कि बच्चे को ऑफेंडर के साथ रखना है या नहीं रखना. कस्टडी फादर को देनी है या बच्चे को किसी चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में भेजना है.
मां ने अपने पक्ष में कहा- गुस्से में मारती हूं तो प्यार भी करती हूं
एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी महिला बच्चे के साथ दिल्ली में अपने भाई के यहां आ गई. आरोपी मां कहना है वो पति के जुल्मों से परेशान है. अगर गुस्से में वो बच्चे को मारती है तो प्यार भी करती है. उसकी पढ़ाई का ध्यान भी रखती है, लेकिन हालात जो भी हों, एक बच्चे के साथ मां का ऐसा बर्ताव कोई स्वीकार नहीं कर सकता. अब देखना होगा की आगे इस मामले में क्या करवाई होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं