देशभर में कोरोना का कहर जारी है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात करें तो मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 718 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 7,84,461 तक पहुंच गयी. वहीं छत्तीसगढ़ में गत 24 घंटों के दौरान 1,356 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 9,79,576 हो गई.
वैक्सीनेशन के लिए अनूठी पहल: पीला चावल दे 45 पार वालों को दिया जा रहा टीका लेने का न्यौता
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से38 और व्यक्तियों की मौत हुई है. राज्य में अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालोंकी संख्या 8,295 हो गयी है. यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है.
उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के 223 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 171 एवं जबलपुर में 61 नये मामलों का पता चला. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 7,64,822 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 11,344 मरीजों का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 2,225 रोगी स्वस्थ हुए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर जारी
छत्तीसगढ़ में गत 24 घंटों के दौरान 1,356 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 9,79,576 हो गई. राज्य में शनिवार को 512 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं, 2396 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 30 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1356 मामले आए हैं.
इनमें रायपुर जिले के 68, दुर्ग के 20, राजनांदगांव के 24, बालोद के 27, बेमेतरा के छह, कबीरधाम के 14, धमतरी के 52, बलौदाबाजार के 105, महासमुंद के 50, गरियाबंद के 14, बिलासपुर के 23, रायगढ़ के 89, कोरबा के 45, जांजगीर चांपा के 98, मुंगेली के 14, गौरेला पेंड्रा मरवाही के 12, सरगुजा के 68, कोरिया के 66, सूरजपुर के 61, बलरामपुर के 45, जशपुर के 94, बस्तर के 87, कोंडागांव के 22, दंतेवाड़ा के 29, सुकमा के 65, कांकेर के 26, नारायणपुर के 33 तथा बीजापुर के 99 मारीज शामिल हैं.
शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश में एम्फोटेरिसिन-बी उत्पादन के लिए लाइसेंस जारी किया
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,79,576 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 9,41,489 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में 24,895 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 13,192 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,282 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3108 लोगों की मौत हुई है.
मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे करीब 3500 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं