विज्ञापन

विल यंग नंबर 1, विराट कोहली नंबर 3, अक्षर पटेल ने चौंकाया, IND-NZ वनडे सीरीज के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मैच में भारत को शानदार जीत मिली, इस जीत के साथ भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम करने में सफल रही.

विल यंग नंबर 1, विराट कोहली नंबर 3, अक्षर पटेल ने चौंकाया, IND-NZ वनडे  सीरीज के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
IND vs NZ ODI Series: विल यंग नंबर-1, विराट तीसरे पायदान पर, अक्षर पटेल की भी एंट्री
NDTV

भारत ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. वनडे सीरीज में जीत के साथ जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल यंग रहे हैं. विल यंग ने 5 मैच की 4 पारियों में 162 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल रहा. 

नंबर 2 पर टिम सेफ़र्ट रहे जिन्होंने 5 मैच की 4 पारियों में 110 रन बनाए हैं. टिम सेफर्ट ने वनडे सीरीज में एक अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की. इसके बाद नंबर 3 पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 5 मैच में 4 पारियों में बल्लेबाजी की और 86 रन ही बना सके. कोहली के नाम वनडे सीरीज में एक अर्धशतक शामिल रहा, कोहली वनडे सीरीज में एक पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. 

नंबर 4 पर डेरिल मिचेल रहे हैं, मिचेल ने 3 मैच खेले और दो पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की. नंबर 5 पर सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि अक्षर पटेल ने एंट्री मारी, अक्षर ने पांचवें वनडे में 46 रन की पारी खेली जिसके दम पर वह भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 में अपनी जगह बना पाने में सफल रहे. अक्षर पटेल ने 5 मैच की 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए,  इसके अलावा ईशान किशन नंबर 6 पर रहे, किशन ने 2 मैच में 73 रन बनाए.

यह भी पढ़ें | आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को फोन कर खोला जीत का सीक्रेट, बोले- 'दिमाग में सिर्फ सीता राम का जाप चल रहा था

यह भी पढ़ें | बाप की तरह बेटा भी चैंपियन! आर्यवीर सहवाग के धमाके पर मां को हुआ गर्व, बचपन की तस्वीर के साथ कही दिल की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, William Alexander Young, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com