Who is Anita Bishnoi: राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई के जहर खाने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान हो गई थी और उसके बाद उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं और हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर मामला क्या है.
कौन हैं अनीता बिश्नोई
अनीता बिश्नोई को अपने खेती के वीडियो से सोशल मीडिया पर पहचान मिली है. असल में लाठी गांव की रहने वाली अनीता अभी जोधपुर में रहती हैं. उनके पति दीनाराम बिश्नोई लाठी में खेती और ट्यूबवेल पर काम करते हैं. अनीता खेतों में अपने पति की मदद करती हैं. उन्होंने खेती के अलग-अलग कामों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जैसे ट्रैक्टर चलाना, जुताई करना, फसल बोना, फसलों की सिंचाई करना और फसल काटना. उनके इन देसी और साहसिक वीडियो को बहुत पसंद किया गया, जिससे वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसी वीडियो की वजह से हुई थी अनीता बिश्नोई ट्रोल
क्या है पूरा विवाद?
विवाद की शुरूआत कुछ दिन पहले हुई, जब अनीता ने महिलाओं के छोटे कपड़ों और आधुनिक पहनावे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके सामने आने के बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स के जरिए लगातार काफी ट्रोल किया जा रहा था. इसका सिलसिला काफी समय तक चलता रहा. उनके पति ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट करवाने की भी बात कही थी, लेकिन तब उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वह किसी से नहीं डरतीं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खाया जहर
जहर खाकर आत्महत्या के प्रयास की घटना से कुछ समय पहले अनीता ने सोशल मीडिया पर दो बेहद परेशान करने वाली पोस्ट डाली थीं. उन्होंने लिखा कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और वह कोई गलत कदम उठा सकती हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया परिवार और भाइयों से राय भी मांगी थी.
पोस्ट शेयर ट्रोलर्स को इस वीडियो से दी थी चेतावनी
दो पोस्ट शेयर करने के बाद खाया था जहर
वही पहली पोस्ट के एक-दो घंटे बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा- अब आपकी बहन वापस नहीं आएगी. इस आखिरी पोस्ट के कुछ ही देर बाद उन्होंने जहर खा लिया.
'जानबूझकर किया गया टारगेट, मिल रही थीं धमकियां'
वहीं, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता विश्नोई के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को जानबूझकर टारगेंट किया जा रहा था. जिसके कारण वह काफी मानसिक तनाव जेल रही थी .
यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग से तंग आकर जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पिया जहर, लड़ रही जिंदगी-मौत की जंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं