गठबंधन की मजबूरियां एनडीए सरकार (NDA Government) के नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 3.0 मंत्रिमंडल की संरचना को आकार देंगी, जिसमें बहुत कम मंत्री एक से अधिक विभाग संभालेंगे. सूत्रों ने NDTV को यह जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि उनके साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ नहीं लेगा, लेकिन करीब 30 मंत्री शपथ लेंगे. पूरे मंत्रिमंडल में 78 से 81 तक मंत्रियों की संख्या होने की उम्मीद है. सूत्रों ने एनडीटीवी को यह जानकारी दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
| प्रदेश | संभावित मंत्री |
| बिहार | जीतनराम मांझी (हम) ललन सिंह (जदयू) सुनील कुमार (जदयू) कौशलेंद्र कुमार (जदयू) रामनाथ ठाकुर (जदयू) संजय झा (जदयू) राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी) संजय जायसवाल (बीजेपी) नित्यानंद राय (बीजेपी) चिराग पासवान (एलजेपी) |
| प्रदेश | संभावित मंत्री |
| उत्तर प्रदेश | राजनाथ सिंह (बीजेपी) |
| कर्नाटक | एचडी कुमारस्वामी ( JDS) प्रह्लाद जोशी (BJP) बसवराज बोम्मई (BJP) गोविंद करजोल (BJP) पीसी मोहन (BJP) |
| महाराष्ट्र | प्रतापराव जाधव(बीजेपी) नितिन गडकरी (बीजेपी) पीयूष गोयल (बीजेपी) |
| मध्य प्रदेश | ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी) शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी) |
| तेलंगाना | किशन रेड्डी (बीजेपी) एटाला राजेंदर (बीजेपी) डीके अरुणा (बीजेपी) डी अरविंद (बीजेपी) बंडी संजय (बीजेपी) |
| ओडिशा | धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी) मनमोहन सामल (बीजेपी) |
| राजस्थान | गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी) दुष्यंत सिंह (बीजेपी) |
| केरल | सुरेश गोपी (बीजेपी) |
| बंगाल | शांतुनु ठाकुर (बीजेपी) |
| आंध्र प्रदेश | दग्गुबती पुरंदेश्वरी (बीजेपी किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी) |
| जम्मू | जीतेंद्र सिंह (बीजेपी) जुगल किशोर शर्मा (बीजेपी) |
| असम पूर्वोत्तर | सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी) बिजुली कलिता मेधी (बीजेपी) किरेन रिजिजू (बीजेपी) बिप्लब देव (बीजेपी) |
प्रधानमंत्री मोदी के बाद सरकार के शीर्ष मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री भी शामिल होंगे. यह सभी मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे. जिन अन्य लोगों के शपथ लेने की संभावना है, उनमें वे लोग शामिल होंगे जिन्हें इस्पात, नागरिक उड्डयन और कोयला जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के मंत्रालय सौंपे गए हैं.
शपथ ग्रहण समारोह का आधिकारिक समय शाम 7.15 से 8 बजे है, यानी यह 45 मिनट तक चलेगा. शपथ लेने वाले मंत्रियों को आज सुबह से ही सरकार की ओर से फोन आने की उम्मीद है.
बीजेपी 10 साल में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है और इसका सीधा असर शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल की बनावट पर भी दिखेगा. सहयोगी दल, खास तौर पर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एक से अधिक मंत्री पद के लिए दबाव बना रहे हैं. अन्य दलों को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की जरूरत होगी.
बीजेपी और प्रधानमंत्री मंत्रियों की संख्या कम करने की योजना बना रहे थे, लेकिन सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट के तीसरे चरण में बहुत कम सदस्य एक से अधिक विभाग संभालेंगे.
शपथ लेने वाले नेताओं में बीजेपी के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इनमें से कुछ को अहम मंत्रालय मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टीडीपी को चार और जेडीयू को दो मंत्री पद मिलने की संभावना है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वे सभी आज शपथ ग्रहण करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं