नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे. इससे पहले सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया. वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बड़े कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
हरियाणा की जीत में सैनी बड़ा फैक्टर!
हरियाणा में बीजेपी की जीत के पीछे ओबीसी वोटर्स का अहम रोल माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि सीएम सैनी की वजह से ही ओबीसी वोटर्स एक बार फिर बीजेपी की तरफ मुडा है. अपने कम समय के ही कार्यकाल में नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर की कम मिलनसार वाली छवि को भी सुधारा. सैनी ने अपने घर के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए थे. उन्होंने जनता से अपनी समस्याएं CM आवास पर लाने के लिए कहा था. CM खुद इनका निपटारा भी करते थे.
विधानसभा चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी ने 16054 वोटों से जीत हासिल की है. वह लाडवा सीट से जीतकर आए हैं. सीएम सैनी ने कांग्रेस उम्मीदार मेवा सिंह को करारी शिकस्त दी थी. लाडवा में सैनी वोट बैंक अच्छी तादाद है. शायद इसीलिए बीजेपी ने इस सीट से सीएम सैनी पर दांव लगाया था.
नायब सिंह सैनी के बारे में
अंबाला के एक गांव में पैदा हुए नायब सिंह सैनी हिंदुत्व की विचारधारा से प्रभावित रहे हैं. वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं. सैनी के संसदीय राजनीति के करियर की शुरुआत 2010 के विधानसभा चुनाव से हुई. इस चुनाव में उन्होंने नरायाणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव फिर नारायणगढ़ से ही लड़ा. इस बार उन्हें जीत मिली. इसके बाद वो मनोहर लाल खट्टर की सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए. इसके बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया. इस चुनाव में भी उन्हें जीत मिली.
सैनी को 2023 में हरियाणा बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया. फिर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया गया. मुख्यमंत्री बनने के बाद सैनी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वो करनाल सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे. बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में उन्हें लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं