- तलाक के बाद पति का बच्चे से मिलना नहीं था मंजूर
- कोर्ट ने सूचना सेठ को 6 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा
- सूचना सेठ का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट
गोवा में अपने ही 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपी सूचना सेठ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ है. उसने अपने 4 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गोवा में हत्या कर दी और फिर उसके शव को बैग में भरकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई. उसे सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को गोवा लाया गया. फिलहाल वह 6 दिनों की पुलिस कस्टडी में है. इस बीच पुलिस ने बताया कि ऐसे कौन से तीन सबूत मिले, जिससे पुलिस को सूचना सेठ पर शक हुआ और उसे बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
सूचना सेठ ने 6 जनवरी से 10 जनवरी तक कैंडोलिम के सर्विस अपार्टमेंट में रूम बुक किया था. 6 जनवरी को चेक-इन किया. 8 जनवरी को ही उसने कथित तौर पर अपने बेटे की हत्या कर दी. वह गोवा में जिस सर्विस अपार्टमेंट में रुकी थी, पुलिस ने वहां से एक चाकू, तौलिया और तकिया बरामद किया है. सूचना सेठ ने रिसेप्शन में फोन करके बेंगलुरु जाने के लिए कैब बुक करने को भी कहा था. 30 हजार रुपये में कैब बुक हुई थी. कैब आने पर वो बड़ा सा बैग लेकर बेंगलुरु के लेकर रवाना हो गई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तौलिए और फर्श पर मिले खून के धब्बे
जब होटल का एक हाउसकीपिंग स्टाफ रूम की सफाई करने गया, तो उन्हें तौलिए और फर्श पर खून के धब्बे मिले. स्टाफ ने तुरंत मैनेजर को इसकी जानकारी दी. मैनेजर को यह भी बताया कि सूचना सेठ एक असामान्य रूप से भारी बैग ले गई थी. चेक आउट के वक्त उसके बेटे को भी नहीं देखा गया था. इसके बाद शक होने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. कैब के ड्राइवर के फोन पर कॉल किया गया और सूचना सेठ से बात की गई. सूचना सेठ ने गोल-मोल जवाब दिया. शिकायत में कहा गया है कि पुलिस के निर्देश पर कैब का ड्राइवर कर्नाटक के चित्रदुर्ग के ऐमंगला पुलिस स्टेशन पहुंचा. वहां पुलिस को सूचना सेठ के बैग में बेटे की लाश मिली.
पोस्टमार्टम से पता चला कि चार साल के बच्चे की कपड़े के टुकड़े या तकिए से दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने पहले कहा था कि आरोपी महिला ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की होगी और बाद में खून को रोकने के लिए तौलिये का इस्तेमाल किया होगा.
कैब ड्राइवर ने गूगल मैप से खोजा नजदीकी पुलिस स्टेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जब उसके बेटे के बारे में पूछा, तो सूचना सेठ ने बताया कि वह गोवा में एक दोस्त के घर पर है. उसने पुलिस अधिकारियों को वहां का पता भी दिया, जो जांच में फर्जी निकला. यही नहीं, सूचना सेठ को गुमराह करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कैब ड्राइवर से कोंकणी में बात की और कैब को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाने का निर्देश दिया. इसके बाद कैब ड्राइवर ने गूगल मैप से नजदीकी पुलिस स्टेशन खोजा और वहीं पहुंच गया.
सूचना सेठ का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट
पुलिस ने 39 वर्षीय महिला को बड़े लाल बैग के साथ पकड़ा. बैग में बेटे की लाश थी. महिला को गिरफ्तारी के एक दिन बाद मंगलवार को गोवा लाया गया है. पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना सेठ का मेडिकल के साथ ही साइकोलॉजिकल टेस्ट भी किया जाएगा.
जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना सेठ जांच में सहयोग भी नहीं कर रही है. उसने पूछताछ के दौरान अपराध में शामिल होने से इनकार किया है. उसका दावा है कि जब वो सोकर उठी, तो बच्चा पहले ही मर चुका था.
CDR की जांच कर रही पुलिस
सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ता सूचना सेठ के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) की जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के आसपास के तीन दिनों में उसके संपर्कों और बातचीत का पता लगाया जा सके. जिस कैब से उसने सफर किया था, पुलिस ने उसे भी कस्टडी में ले रखा है.
सूचना ने दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मामला
केरल के रहने वाले वेंकटरमन और कोलकाता की रहने वाली सूचना सेठ के बीच पहले अफेयर हुआ, बाद में दोनों ने 18 नवंबर 2010 को शादी कर ली थी. 14 अगस्त 2019 के दिन उन्हें बेटा हुआ. कोविड की तालाबंदी के दौरान दोनों के बीच कहा-सुनी, लड़ाई- झगड़े होने लगे. इसके बाद मार्च 2021 में सूचना पति से अलग होकर रहने लगी. उसका आरोप था कि पति वेंकटरमन उससे और उससे बेटे से मारपीट करते थे. सूचना को पति से नफरत होने लगी थी. वह नहीं चाहती थी कि वेंकटरमन उससे या उसके बेटे से मिल सके. कथित तौर पर तलाक की कार्यवाही के दौरान सूचना ने 8 अगस्त 2022 घरेलू हिंसा का मामला दायर किया था.
29 जनवरी 2024 को थी मामले की सुनवाई
इसके बाद वेंकटरमन को सूचना सेठ के घर में एंट्री करने या उनके बेटे से फोन या किसी अन्य माध्यम से संपर्क करने पर बैन लगा दी गई थी. बेटे से न मिलने की शिकायत वेंकटरमन ने कोर्ट से की. जिसके बाद अदालत ने हर रविवार को वेंकटरमन को बेटे से मिलने की इजाजत दी. कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी 2024 को होनी थी.
अब बेटे की मौत की खबर सुनकर वेंकटरमन इंडोनेशिया से वापस भारत आ गए हैं. जल्द ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है.
ये भी पढ़ें:-
बेटे के शव के साथ 10 गुना ज्यादा पैसे देकर फ्लाइट के बजाय कैब से क्यों निकली थी सूचना सेठ?
बेंगलुरु CEO सूचना सेठ ने बेटे की हत्या से पहले पति को किया था ये व्हाट्सऐप मैसेज, जांच में खुलासा
"नाक से निकला था खून..." : डॉक्टर ने बताया एक स्टार्टअप की CEO ने कैसे ली 4 साल के बेटे की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं