- तलाक के बाद पति का बच्चे से मिलना नहीं था मंजूर
- गोवा के होटल में बेटे की हत्या को दिया अंजाम
- कोर्ट ने सूचना सेठ को 6 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा
बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है. इस मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. CEO सूचना सेठ ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या की. फिर इस हत्या को छिपाने के लिए लाश को कैब के जरिए गोवा से बेंगलुरु ले जाने का फैसला किया. इसके लिए आरोपी महिला कैब वाले को 30,000 का पेमेंट करने को भी तैयार थी. ये रकम फ्लाइट के किराये से 10 गुना ज्यादा है. यह खुलासा गोवा के सर्विस्ड अपार्टमेंट के मैनेजर की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत से हुआ है.
शिकायत में कहा गया है कि सर्विस्ड अपार्टमेंट के स्टाफ सदस्यों ने आरोपी महिला सूचना सेठ को बताया कि कैब के बजाय गोवा से बेंगलुरु की फ्लाइट लेना बहुत सस्ता होगा, लेकिन बेटे की जान लेने वाली महिला ने कैब में सफर करने पर जोर दिया. फ्लाइट बुकिंग वेबसाइटों पर सर्च करने से पता चलता है कि गोवा से बेंगलुरु के लिए लास्ट मिनट के टिकट भी 2600 से 3000 रुपये के बीच उपलब्ध हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मैनेजर ने यह भी कहा कि सूचना सेठ ने 6 जनवरी से 10 जनवरी तक रूम बुक किया था. इसके लिए एडवांस पेमेंट किया गया था. उसने 8 जनवरी की आधी रात को ही चेक आउट किया. बाद में उसी दिन शिकायत दर्ज की गई.
सूचना सेठ बेंगलुरु में माइंडफुल एआई लैब की सीईओ है. सूचना सेठ की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट और डेटा साइंटिस्ट हैं. उसके पास डेटा साइंस और AI में काम करने का 12 साल का अनुभव है.
पहले स्टाफ से मांगा कफ सिरप
ग्रांडे सर्विस्ड अपार्टमेंट के मैनेजर गगन गंभीर ने कैलंगुट पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा कि सूचना सेठ और उनके 4 साल के बेटे ने 6 जनवरी की रात को चेक इन किया था. दोनों रूम नंबर 404 में ठहरे थे. उन्होंने आगे बताया, "अगले दिन शाम 4 बजे के आसपास सूचना सेठ ने रिसेप्शन पर फोन किया. उसने कहा कि उन्हें एक खास ब्रांड के कफ सिरप की दो बोतलें चाहिए. सीईओ ने कहा कि कफ सिरप की बोतलें उसके लिए थीं और उन्हें एक स्टाफ सदस्य ने उन्हें सौंपी थीं."
फ्लाइट का ऑप्शन किया रिजेक्ट
मैनेजर के मुताबिक, इसके करीब पांच घंटे बाद रात 9.10 बजे सूचना सेठ ने सर्विस्ड अपार्टमेंट के स्टाफ को सूचित किया कि उसे बेंगलुरु में कुछ जरूरी काम है. उसने स्टाफ को कैब बुक करने के लिए कहा. इसी समय स्टाफ ने उसे बताया कि कैब के मुकाबले फ्लाइट लेना सस्ता पड़ेगा. लेकिन सूचना सेठ कैब लेने की जिद करने लगी.
हाउसकीपिंग स्टाफ को फर्श पर मिले खूब के धब्बे
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ घंटों बाद रूम की सफाई करते समय हाउसकीपिंग स्टाफ के एक मेंबर ने फर्श पर खून को धब्बे देखे. उसने मैनेजर को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मैनेजर ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी.
शिकायत में कहा गया है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने सोल बनयान ग्रांडे के रूम नंबर 404 का मुआयना किया. लिविंग रूम, बेडरूम और बाथरूम में खून के धब्बे पाए गए. पुलिस अधिकारियों ने गार्ड से भी बात की, जिसने पुष्टि की है कि सूचना सेठ अकेले ही गई थी. उसके साथ बेटा नहीं था.
रिसेप्शन में दिया था फर्जी पता
पुलिस ने कैब ड्राइवर को फोन किया और सूचना सेठ से बात कराने को कहा. पुलिस ने उससे पूछा कि उसका बेटा कहां है. शिकायत में कहा गया है कि सीईओ ने पुलिस को बताया कि उसने बेटे को अपने दोस्त को यहां भेज दिया है. पुलिस ने वहां का पता भेजने के लिए कहा. लेकिन कैलंगुट पुलिस स्टेशन की जांच में सूचना सेठ का वो एड्रेस भी फर्जी निकला.
साइकोलॉजिकल असेसमेंट
बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को 6 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को एनडीटीवी को बताया कि पुलिस सूचना सेठ का मेडिकल कराने के साथ ही उसका साइकोलॉजिकल असेसमेंट भी कराएगी. सूत्रों ने यह भी कहा है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.
तलाक के बाद पति का बच्चे से मिलना मंजूर नहीं था
पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ की 2010 में वेंकट रमन से शादी हुई थी. वेंकट रमन एक AI डेवलपर हैं. 2019 में सूचना ने एक बेटे को जन्म दिया. हालांकि, 2020 से सूचना और उसके पति के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया.
कोर्ट ने आदेश दिया था कि सूचना के पति अपने बच्चे से हर रविवार को मिल सकते हैं. हालांकि, सूचना नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिले. इस कारण उसने अपने बेटे की हत्या का प्लान बनाया था.
ये भी पढ़ें:-
खून के धब्बे, चालाक कैब ड्राइवर : 4 साल के बेटे के मर्डर की आरोपी CEO ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
"नाक से निकला था खून..." : डॉक्टर ने बताया एक स्टार्टअप की CEO ने कैसे ली 4 साल के बेटे की जान
4 साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने वाली बेंगलुरु CEO ने पति पर लगाया हिंसा का आरोप
बेंगलुरु CEO सूचना सेठ ने बेटे की हत्या से पहले पति को किया था ये व्हाट्सऐप मैसेज, जांच में खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं