बेंगलुरु की एक सीईओ सूचना सेठ पर गोवा (Goa Child Murder) में अपने ही चार साल के बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा है. वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है. पुलिस ने मामले में कई अहम खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया कि सूचना और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी, दोनों का तलाक अंतिम चरण में था. लेकिन बच्चे की हत्या से कुछ दिन पहले ही पति वेंकेट रमण को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर बच्चे से मिलने के लिए कहा था. दोनों के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर तकरार चल रही थी, हालांकि अदालत ने वेंकेट रमण को बच्चे से मिलने की परमिशन दे दी थी, जिसकी वजह से सूचना बहुत परेशान थी.
ये भी पढ़ें-4 साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने वाली बेंगलुरु CEO ने पति पर लगाया हिंसा का आरोप
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सूचना ने पति को किया था व्हाट्सऐप मैसेज
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूचना ने 6 जनवरी को अपने अलग रह रहे पति वेंकेट रमण को मैसेज किया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसने पति से कहा कि वह अगले दिन बच्चे से मिल सकता है, लेकिन सूचना और उसका बेटा उस दिन बेंगलुरु में नहीं थे, इसलिए वह अपने बेटे से नहीं मिल सका. बेटा नहीं मिलने पर वह उसी दिन इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गया.
सूत्रों के मुताबिक, सूचना सेठ ने शनिवार को पति वेंकेट रमण को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि आप बच्चे से मिल सकते हैं. लेकिन वेंकेट को पता चला कि सूचना और उसका बेटा बेंगलुरु में हैं ही नहीं, जिसके बाद वह इंडोनेशिया चले गए और वहीं सूचना शनिवार को ही गोवा चली गई थी.
सूचना पर बेटे की हत्या का आरोप
सूचना सेठ पर अपने ही बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने अब तक बच्चे की मौत या उसमें अपनी भूमिका पर कोई पछतावा नहीं दिखाया है. बता दें कि सूचना 6 जनवरी को गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में गई थी. 8 जनवरी को वह बेटे के शव को बैग में लेकर कर्नाटक जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे चित्रदुर्ग से पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया. पोस्टमॉर्टम में बच्चे की मौत दम घुटकर होने का खुलासा हुआ है.
बता दें कि सूचना सेठ 'द माइंडफुल एआई लैब' की सीईओ है. लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक एआई एथिक्स विशेषज्ञ और डेटा साइंटिस्ट है. उसके पास डेटा साइंस टीमों को सलाह देने और स्टार्ट-अप में मशीन लर्निंग सॉल्युशन्स को स्केल करने का 12 सालों का एक्सपीरिएंस है.
सूचना का पति पर शारीरिक शोषण का आरोप
सूचना के तलाक के दस्तावेजों के मुताबिक, उसने अगस्त 2022 में अपने अलग रह रहे पति वेंकट रमन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. उसने पति पर अपने और बेटे का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था. हालांकि वेंकट रमन ने अदालत में इस आरोप से इनकार किया है. बता दें कि कोर्ट ने रमन के खिलाफ रीस्ट्रेनिंग ऑर्डर जारी किया, जिन्हें उनकी पत्नी सूचना के घर जाने या उनके या बच्चे के साथ बातचीत करने से रोक दिया गया था. कोर्ट ने रमन को बच्चे से मिलने की परमिशन दे दी, इस बात से सूचना सेठ काफी परेशान थी.
ये भी पढ़ें-"नाक से निकला था खून..." : डॉक्टर ने बताया एक स्टार्टअप की CEO ने कैसे ली 4 साल के बेटे की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं