बेंगलुरु में एक स्टार्टअप Mindful AI Lab की CEO सूचना सेठ पर अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप लगे हैं. इस मामले में हिरियुर अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव की प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जतायी है कि बच्चे की मौत तकिए से दबाने के कारण दम घुटने से हुई है. पोस्टमॉर्टम जांच के प्रभारी डॉ. कुमार नाइक ने मीडिया को बताया कि बच्चे के मुंह को दबाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि शायद उसकी मौत तकिए या किसी अन्य वस्तु से दम घुटने से हुई होगी. बच्चे की हत्या हाथों से गला दबाकर नहीं की गई है. हत्या 36 घंटे पहले हुई थी. दम घुटने के कारण उसका चेहरा और छाती सूज गई है. और बच्चे की नाक से खून बह रहा था.
चित्रदुर्ग से आरोपी महिला की हुई गिरफ्तारी
बताते चलें कि गोवा पुलिस ने आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने बताया कि उसे मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या के मकसद का अभी तक पता नहीं चला है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महिला का अपने पति के साथ तलाक की चल रही है प्रक्रिया
महिला छह जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक किराए के फ्लैट में आई थी और दो दिनों तक वहां रहने के बाद सोमवार को टैक्सी से बेंगलुरु चली गई. पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बाद में पुलिस को सूचित किया और उन्हें बताया कि जब वह वहां से निकली, तो उनका चार वर्षीय बेटा उनके साथ नहीं दिखा. गोवा पुलिस के अनुसार सेठ ने उन्हें बताया कि वह और उसका पति अलग हो चुके थे और उनकी तलाक की प्रक्रिया चल रही है.
ये भी पढ़ें-:
- "पति से तनावपूर्ण रिश्ते, तलाक...": इस वजह से सूचना सेठ ने की 4 साल के बेटे की हत्या! पुलिस को शक
- नौकरी के बदले जमीन घोटाले में ED की चार्जशीट में राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं