तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में आज एक दिन में कम से कम 40,000 लोगों को कवर करने के उद्देश्य से एक विशाल कोविड टीकाकरण अभियान (Covid Vaccination Drive) चलाया गया. शहर के माधापुर में हाईटेक्स एग्जीबीशन ग्राउंड्स में मेगा टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया था, ग्राउंड्स पर तीन हैंगर (हॉल) बनाए गए थे, जहां हरेक हॉल में 100 काउंटर बनाए गए थे. यहां सभी को कोवैक्सिन (हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक और ICMR के सहयोग से विकसित वैक्सीन) टीका दिया गया.
साइबराबाद पुलिस के साथ साझेदारी में मेगा कैम्प आयोजित करने वाले मेडिकवर अस्पताल के अध्यक्ष डॉ अनिल कृष्णा ने कहा, "बहुत सारे लोग टीकाकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्हें नहीं पता कि कहां जाना है, कैसे टीका प्राप्त करना है? यह अभियान आम आदमी के लिए है. हमने कोई कॉरपोरेट नहीं लिया है. इसमें मुश्किल से पांच मिनट लगते हैं, लोग अंदर आए और टीका लेकर और आगे बढ़ गए."
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए यह अपनी तरह का पहला अभियान है.
हैदराबाद का युवक 4 साल पाकिस्तान की जेल में बिताकर लौटा घर, स्विट्जरलैंड जाना चाहता था मगर...
एक आईटी कर्मचारी सुमित ने कहा कि उसे अपनी बारी आने में बहुत कम समय लगा. हालांकि ट्रैफिक के कारण कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में समय लगा. उन्होंने कहा, "मेगा कैंप आयोजन स्थल अंदर से साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित था. इस खुशी से ज्यादा, मुझे राहत मिली है."
पिछले दो महीनों में COVID-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के जवाब में मेडिकवर ग्रुप, साइबराबाद पुलिस और सोसाइटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल (SCSC) द्वारा संयुक्त रूप से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है. हैदराबाद उन महानगरों में से एक है जहां मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे या यहां तक कि विजाग की तुलना में कम टीके लगाए गए हैं.
पश्चिम बंगाल: युवाओं के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की जगह सीएम ममता की तस्वीर, जानें कारण
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौजूदगी वाले मेडिकवर हॉस्पिटल्स के कार्यकारी निदेशक हरिकृष्णा ने कहा, "हम वैक्सीन फैलाना चाहते हैं, वायरस नहीं. इसलिए हमने इस अभियान का आयोजन किया जो दिखाता है कि कैसे हम बड़ी संख्या में कुशलतापूर्वक उन लोगों को टीका लगा सकते हैं जो टीकाकरण करना चाहते हैं. कुछ तो इसके लिए भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इसे कैसे किया जाए?"
तेलंगाना में कम से कम 15 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, जबकि 50 लाख से अधिक लोगों को कम से कम एक खुराक मिली है. राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, तेलंगाना में आज 2,493 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना के कुल 5,80,844 केस हैं. राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं