विज्ञापन

भारतीय छात्रा अमेरिका के बोस्टन में लापता, घर से निकली लेकिन वापस नहीं पहुंची तेलंगाना की श्रीजा रेड्डी

श्रीजा रेड्डी कोया को लापता हुए 72 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. TANA (तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के प्रतिनिधि स्थानीय पुलिस, छात्रों और आपसी दोस्तों के लगातार संपर्क में हैं. 

भारतीय छात्रा अमेरिका के बोस्टन में लापता, घर से निकली लेकिन वापस नहीं पहुंची तेलंगाना की श्रीजा रेड्डी
तेलंगाना की बेटी अमेरिका के बोस्टन में लापता
  • तेलंगाना के नलगोंडा जिले की 23 साल की कोया श्रीजा रेड्डी अमेरिका के बोस्टन में लापता हो गई है
  • वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही थी और पार्ट-टाइम जॉब भी करती थी
  • बोस्टन पुलिस ने 2 नवंबर को उसे आखिरी बार डोरचेस्टर इलाके में देखा था और 4 नवंबर को लापता अलर्ट जारी किया

विदेश में एक भारतीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. तेलंगाना के नलगोंडा जिले के शब्दुल्लापुरम गांव की रहने वाली 23 साल की कोया श्रीजा रेड्डी, मैसाचुसेट्स के बोस्टन में लापता हो गई है. बेटी के लापता होने से परिवार का बुरा हाल है. उन्होंने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है. स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.  72 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी छात्रा का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. बोस्टन पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है.

श्रीजा हायर एजुकेशन के लिए करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गई थी. वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन से 'मास्टर ऑफ साइंस' (MSc) की पढ़ाई कर रही थी, साथ ही पार्ट-टाइम काम भी करती थी. वह घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं पहुंची. भारत में रह रहा उसका परिवार बहुत ही टेँशन में है.

Latest and Breaking News on NDTV

बोस्टन पुलिस विभाग के मुताबिक, श्रीजा को आखिरी बार 2 नवंबर की रात लगभग 9:45 बजे डोरचेस्टर इलाके में एडिसन ग्रीन के पास अपने घर से निकलते हुए देखा गया था. वह तब से घर वापस ही नहीं लौटी. पुलिस को उनके लापता होने की सूचना 3 नवंबर को दी गई. 4 नवंबर को बोस्टन पुलिस ने एक आधिकारिक 'मिसिंग पर्सन अलर्ट' यानी कि लापता व्यक्ति की सूचना जारी कर लोगों से उसे खोजने में मदद मांगी.

Latest and Breaking News on NDTV

तेलंगाना राज्य के सड़क, भवन मंत्री और नलगोंडा के विधायक कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने बोस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से उसे ढूढने में मदद मांगी है. मदद के लिए वह 'तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका' (TANA) के सदस्यों से भी संपर्क में हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीजा रेड्डी कोया को लापता हुए 72 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. TANA (तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के प्रतिनिधि स्थानीय पुलिस, छात्रों और आपसी दोस्तों के लगातार संपर्क में हैं. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-ओवल ऑफिस में मनाई गई दिवाली; ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट, भारतीय मूल की इन हस्तियों ने जलाए दीप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Student Missing In America, Indian Student Missing In US, Telangana Girl Missing, Boston News, Indian Student In US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com