कनाडा में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां एक ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पैदल चल रहे नौ लोग घायल हो गए. क्यूबेक पुलिस की प्रवक्ता हेलेन सेंट पियरे ने बताया कि 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने क्यूबेक सिटी के उत्तर में अम्की शहर में जानबूझकर लोगों को कुचला था?
पियरे ने कहा, "देखने से साफ जाहिर हो रहा है कि ये कोई सामान्य घटना नहीं है. हालांकि, अब क्षेत्र के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है." घटना अमक्वी शहर में अपराह्न तीन बजे के बाद हुई. घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि एक ट्रक ने फुटपाथ पर कई लोगों को टक्कर मार दी, फिर सड़क के किनारे 400 से 500 मीटर तक चलता रहा और इस दौरान रास्ते में आने वाले लोगों को टक्कर मारता रहा. अगर ये सामान्य घटना होती, तो ड्राइवर पहले शख्स से टकराने के बाद तुंरत ब्रेक लगाता, लेकिन इस घटना में ऐसा देखने को मिली.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं