विज्ञापन

पुलिस बनकर आए लुटेरे: इंदौर में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, CCTV में कैद पूरी वारदात

इंदौर में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 30 लाख रुपये लूट लिए. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है. एक्टिवा सवार आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बैग छीन लिया और फरार हो गए.

पुलिस बनकर आए लुटेरे: इंदौर में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, CCTV में कैद पूरी वारदात

इंदौर में पुलिस बनकर लूट करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कलेक्शन एजेंट से करीब 30 लाख रुपये लूट लिए. यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ ही नहीं पाया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुट गई हैं.

पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम

घटना पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मच्छी बाजार की है. गुरुवार रात स्क्रैप कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल रोज की तरह व्यापारियों से पैसे लेकर लौट रहे थे. तभी एक्टिवा पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी बताया. उन्होंने एजेंट को रोका, बातों में उलझाया और अचानक पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बताया जा रहा है कि बैग में बर्तन व्यापारियों से एकत्र किए गए करीब 30 लाख रुपये रखे थे. इतनी बड़ी रकम की लूट से इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित ने तुरंत पंढरीनाथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों बदमाश एजेंट के पास आते हैं और बैग छीनकर फरार हो जाते हैं. अब यही फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग बन गई है.

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डीसीपी सुनील मेहता के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए अलग‑अलग टीमों को लगाया गया है. तीन थानों की पुलिस मिलकर जांच कर रही है और करीब 25 जवान दिन‑रात बदमाशों की तलाश में जुटे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी मदद भी ली जा रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Robbery Case, Indore Viral Video, Madhya Paradeh News, MP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com