विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

कोरोना इफेक्‍ट: जून में घरेलू उड़ानों में 19.84 लाख लोगों ने किया सफर, यह पिछले साल के मुकाबले 83.5% कम

डीजीसीए के अनुसार, छह प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों में से पांच की सीटें भरने की दर या लोड फैक्टर जून 2020 में 50 से 60% के बीच रहा. कोरोना महामारी के कारण उड़ानों के सीमित परिचालन के चलते जून 2020 में यात्री लोड फैक्टर में तेज गिरावट आई.’’

कोरोना इफेक्‍ट: जून में घरेलू उड़ानों में 19.84 लाख लोगों ने किया सफर, यह पिछले साल के मुकाबले 83.5% कम
इस साल जून में कुल 19.84 लाख लोगों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्ली:

Coronavirus Pandemic: कोरोना वायरस की महामारी के बीच इस साल जून में कुल 19.84 लाख लोगों ने घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) से यात्रा की जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 83.5 प्रतिशत कम है. विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. डीजीसीए के अनुसार, छह प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों में से पांच की सीटें भरने की दर या लोड फैक्टर जून 2020 में 50 से 60% के बीच रहा. कोरोना महामारी के कारण उड़ानों के सीमित परिचालन के चलते जून 2020 में यात्री लोड फैक्टर में तेज गिरावट आई.''

इस साल जून में स्पाइसजेट की सीटें भरने की दर 68 फीसदी रही. हालांकि, अन्य प्रमुख विमानन कंपनियों इंडिगो, गोएयर, विस्तार, एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया की सीटें भरने की दर जून महीने में क्रमश: 60.7 प्रतिशत, 57.9 प्रतिशत, 56.6 प्रतिशत, 56.5 प्रतिशत और 56.5 प्रतिशत रही.कोरोना वायरस महामारी के बीच दो महीने के अंतराल के बाद भारत ने 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया. भारतीय विमानन कंपनियों को अपनी कोविड-19 महामारी से पहले की घरेलू उड़ानों में से अधिकतम 45 प्रतिशत का संचालन करने की अनुमति है. डीजीसीए ने पिछले महीने कहा था कि 25 मई से 31 मई के बीच कुल 2.81 लाख हवाई यात्रियों ने घरेलू यात्रा की थी.

डीजीसीए के आंकड़ों में उल्लेख किया गया कि समय पर परिचालन के मामले में विस्तार का चार मेट्रो हवाई अड्डों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून में 96.1 प्रतिशत रहा.नियामक ने कहा कि इंडिगो और एयरएशिया इंडिया इन चार हवाई अड्डों पर 95.5 प्रतिशत और 94.7 प्रतिशत प्रदर्शन के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं. जून में, इंडिगो ने 11.89 लाख घरेलू यात्रियों को सेवाएं दी, जो कि कुल घरेलू बाजार का 52.5 प्रतिशत हिस्सा है. दूसरे स्थान पर, स्पाइसजेट ने जून में 3.82 लाख घरेलू यात्रियों को सेवाएं दी. डीजीसीए ने कहा कि एयर इंडिया, एयरएशिया इंडिया, विस्तार और गोएयर ने जून में क्रमशः 2.9 लाख, 1.62 लाख, 1.3 लाख और 89,000 घरेलू यात्रियों को सेवाएं दी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Pandemic, Domestic Flights, DGCA, Passengers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com