कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है. इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य की राजधानी में 33 घंटे का लॉकडाउन लगाया था. कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटी सरकार ने इस बार बेंगलुरु में 14 जुलाई यानि मंगलवार से लॉकडाउन का ऐलान किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि यह लॉकडाउन 7 दिन की लिए होगा. यह लॉकडाउन 14 जुलाई मंगलवार को रात 8 बजे से 22 जुलाई बुधवार सुबह 5 बजे तक के लिए होगा. दरअसल इसे सात दिन का इसलिए बताया जा रहा है कि क्योंकि यह 14 जुलाई की रात से लागू होगा और 22 जुलाई की सुबह 5 बजे समाप्त हो जाएगा. तो इस प्रकार से 15,16,17,18,19, 20 और 21 जुलाई को ही पूर्णतय तालाबंदी के दिन माना गया है.
सीएम बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की. सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, ' कोविड मामलों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के हेतु विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण जिलों में पूर्ण तालाबंदी लागू करने का निर्णय लिया है. यह लॉकडाउन मंगलवार, 14 जुलाई को रात 8 बजे से शुरू होने वाले 7 दिनों के लिए होगा. सोमवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी. मुख्यमंत्री ने अपने अगले ट्वीट इसके बारे में लोगों को बताया. उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'दूध, सब्जियों, फलों, दवाओं और किराने का सामान सहित सभी आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी. मैं लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने, सभी दिशानिर्देशों का पालन करने, सभी एहतियाती कदम उठाने और महामारी को रोकने में हमारी मदद करने की अपील करता हूं.'
Considering the suggestions from experts to curb the increasing number of Covid cases, Government has decided to implement complete lockdown in Bengaluru Urban and Rural Districts for 7 days starting 8 PM on Tuesday, 14th July. Detailed guidelines will be released on Monday.(1/2)
— B.S. Yediyurappa (@BSYBJP) July 11, 2020
कर्नाटक में अभी तक कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें से 19 हजार एक्टिव केस हैं. राज्य कोविड संक्रमण से अब तक करीब 14 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 543 है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं