मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकार ने 10 करोड़ वैक्सीनेशन (Vaccination) पूरा कर लिया है, जो कि प्रदेश कि जनता को कोरोना से सुरक्षा गेने का एक अहम पड़ाव है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में मुफ्त वैक्सीन दी गई है. उनके हम सभी आभारी हैं. मैं मध्यप्रदेश की जनता को बधाई देता हूं और धन्यवाद भी ज्ञापित करता हूं कि देश में वैक्सीनेशन में जनभागीदारी का एक अनूठा मॉडल प्रस्तुत करके संपूर्ण टीकाकरण के इस लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान दिया है.
'वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं तो वेतन नहीं': पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियो से दो टूक..
कू पर अपने पोस्ट में सीएम ने कहा कि मैं जनता जनार्दन, पैरा मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी, अन्य स्वैच्छिक संगठनों, धर्मगुरुओं को धन्यवाद देता हूं. कोरोना की तीसरी लहर को रोकने का सबसे अधिक कारगर उपाय वैक्सीनेशन है और संपूर्ण टीकाकरण की ओर हम बढ़ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लेने वालों को हो सकती है परेशानी, एक जनवरी 2022 से...
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों के जल्द से जल्द सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज देने के लिए निर्देशित किया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देशभर में कोरोना के 6,317 नए केस सामने आए हैं. कल के मुकाबले यह संख्या 18.6 फीसदी अधिक है. इसके साथ ही देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं. भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं. अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है.
ओमिक्रॉन ने भी बढ़ाई टेंशन
देश में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के 213 मामले सामने आ गए हैं. इसमें से 90 लोग पूरी तरीके से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. देश में टीकाकरण का कार्य जोरो पर है. टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था. देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया.
वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को 1 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं