विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2021

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 1 मरीज की मौत, 65 नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 36 मरीज अस्पतालों से ठीक होकर घर लौट गए हैं. राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा अब 14,16,010 हो गया है.

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 1 मरीज की मौत, 65 नए मामले सामने आए
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 65 नए मामले सामने आए. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए हैं, और कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है. आज हुई कोरोना मरीज की मौत के बाद दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 25,100 हो गई है. वहीं, 24 घंटे में सामने आए 65 नए मामलों के बाद अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14,41,514 पर पहुंच गया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.11 फीसदी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 404 है.

होम आइसोलेशन में 160 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं. वहीं, सक्रिय कोरोना मरीजों की दर की बात करें तो यह 0.028 फीसदी है. कोरोना से रिकवरी दर 98.23 फीसदी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 36 मरीज अस्पतालों से ठीक होकर घर लौट गए हैं. राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा अब 14,16,010 हो गया है.

वहीं, 24 घंटे में हुए 59,429 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट (RTPCR टेस्ट 51,658 एंटीजन 7771) कराया है. आज हुए कोरोना टेस्ट के बाद अब तक का कुल आंकड़ा 3,13,76,917 हो गया है. दिल्ली में मौजूदा कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 95 है. कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Death In Delhi, New Cases Of Coronavirus, Delhi Corona Vaccination Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com