उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister of Uttar Pradesh Kalyan Singh) का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पूरी सतर्कता बरतने को कहा और उपचार के हरसंभव कदम उठाने को भी कहा. कल्याण सिंह का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है. पहले उनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था, लेकिन ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की क्रिटिकल केयर यूनिट ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं.
आज लखनऊ स्थित डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उ.प्र. के पूर्व CM श्री कल्याण सिंह जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की व डॉक्टरों को देखभाल हेतु निर्देशित किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 4, 2021
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वस्थ करें। pic.twitter.com/VLjEQVey0G
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है कि वो लगातार उन्हें पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते रहें. कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं. पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को रविवार शाम 5.30 बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया. इससे पहले डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट़यूट में उनका इलाज चल रहा था.
एसजीपीजीआई में भर्ती होने पर कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सामान्य है, लेकिन शिथिलता है. वह पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लिहाजा उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में रखा गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है और उनकी जांच और इलाज शुरू किया गया है. प्रोफेसर आर के धीमन, निदेशक एवं मशहूर हेपेटोलॉजिस्ट एवं प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख करेंगे.
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को देखभाल के लिए निर्देशित किया.
योगी ने प्रभु श्रीराम से कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उनसे मिलने लोहिया अस्पताल गये थे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं