विज्ञापन

श्रीकृष्ण पर बनी इस फिल्म को मिला यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का साथ, बोले- ऐसी और फिल्में बननी चाहिए

कृष्णावतारम में सिद्धार्थ गुप्ता कृष्ण का किरदार निभा रहे हैं, सुष्मिता भट्ट राधा, निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी और संस्कृति जयाना सत्यभामा के किरदार में हैं. ये फिल्म 7 मई को रिलीज होने जा रही है.

श्रीकृष्ण पर बनी इस फिल्म को मिला यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का साथ, बोले- ऐसी और फिल्में बननी चाहिए
श्रीकृष्ण के जीवन पर आ रही एक नई फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) नाम की फिल्म की पहली कड़ी थिएटर्स में 7 मई को रिलीज होने वाली है. फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने सीएम की प्रतिक्रिया के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया. उन्होंने सिनेमा के जरिए भारत के इतिहास और आध्यात्मिक विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया.

ANI से बातचीत में डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने उत्तर प्रदेश प्रशासन का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें कृष्ण जन्मभूमि पर शूटिंग की अनुमति दी. उन्होंने कहा, “धन्यवाद करना चाहता हूं UP के प्रशासन का हमें कृष्ण जन्मभूमि पर शूट करने का परमिशन देने के लिए. हम बहुत आभारी हैं. बहुत अच्छा लगा योगी जी से मिल के जो मार्गदर्शन उन्होंने दिया और जो सपोर्ट हमें मिला कृष्ण भूमि पर इस फिल्म के लॉन्च पर.”

डायरेक्टर ने आगे सीएम योगी की प्रतिक्रिया का खुलासा करते हुए बताया, “योगी जी से यह उपदेश भी मिला कि ऐसी और मूवीज बननी चाहिए जहां पर भारत की संस्कृति को कलात्मक और भव्य रूप से बना के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाया जाए. इससे सोसाइटी में भी अच्छा और प्रेरणादायक मैसेज जाएगा.”

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् की अनसीन फुटेज देख उड़े यूट्यूबर के होश, 20 मिनट का वीडियो देख बोला ऑस्कर जीतेगी

इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने कृष्णावतारम का ट्रेलर जारी किया था. ट्रेलर में भगवान कृष्ण की कहानी के कई पहलुओं को दिखाया गया है, जिसमें राधा के साथ उनकी गहरा भावनात्मक लगाव, रुक्मिणी के साथ उनका राजसी विवाह और सत्यभामा के साथ उनके संबंध शामिल हैं. ट्रेलर यह इशारा देता है कि फिल्म कृष्ण के जीवन और संबंधों के अलग-अलग चरणों को आपस में बुनकर पेश करेगी.

कृष्णावतारम में सिद्धार्थ गुप्ता कृष्ण का किरदार निभा रहे हैं, सुष्मिता भट्ट राधा, निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी और संस्कृति जयाना सत्यभामा के किरदार में हैं. फिल्म को सजन राज कुरुप और शोभा सांत (क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट) के साथ पूर्णम श्रॉफ और पार्थ गज्जर (अथास्रिकथा मोशन पिक्चर्स) प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह एक ट्रायोलॉजी का पहला पार्ट है, जो 7 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म दो दिन में नहीं कमा सकी 50 करोड़, हो पाएगी हिट?

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnavataram, Krishnavataram Movie, Krishnavataram Movie Release Date, UP Chief Minister Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com