विज्ञापन

यूपी की पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान हुआ, सीएम योगी ने विधानसभा में क्यों याद दिलाया 1995 का गेस्टहाउस कांड

CM Yogi News: यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सपा पर करारा हमला बोला. उन्होंने सपा के महिला विरोधी कारनामों की याद दिलाई.

यूपी की पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान हुआ, सीएम योगी ने विधानसभा में क्यों याद दिलाया 1995 का गेस्टहाउस कांड
UP CM Yogi Adityanath
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण पर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने 1995 के गेस्टहाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया गया. सपाइयों ने मायावती पर हमला किया था. ये शर्मनाक घटना का इतिहास गवाह है. सीएम योगी ने शाहबानो केस की याद दिलाते हुए कांग्रेस को भी घेरा. उन्होंने कहा कि तब किस प्रकार मौलवियों के आगे घुटने टेके गए. मुस्लिम महिला के अधिकारों को छीना गया. सुप्रीम कोर्ट की गंभीर टिप्पणी आई. अगर भारत के कानून का सम्मान कर शाहबानो को न्याय दिलाया गया होता तो ये हालत न होती.

बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने मायावती को बचाया था

पार्टी कोई भी हो सकती है, लेकिन आपका आचरण क्या था. ये स्थिति थी, ये समाजवादी पार्टी का आचरण है. बसपा नेत्री और दलित की बेटी का भाजपा ने सपोर्ट किया और मुख्यमंत्री बनाने में समर्थन किया. आप लोगों की राक्षसी प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए हमने सपोर्ट किया. स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपनी जान पर खेलकर स्टेट गेस्टहाउस में समाजवादी पार्टी के गुंडों से भिड़े थे.तब जाकर करके मायावती सुरक्षित हो पाई थीं.आप लोग किस नारी गरिमा की बात करते हैं. 

ये भी पढ़ें - आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए... योगी ने महिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना

तीन तलाक और शाहबानो केस पर कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने तीन तलाक का मुद्दा भी गिनाया और कहा कि इस्लामिक देश भी इसे नहीं मानते. लेकिन ये लोग कठमुल्लापन पर आगे बढ़ना चाहते हैं और इसका विरोध किया गया. सपा की उत्तर प्रदेश में रही सरकार में अपराधियों को संरक्षण का भी आरोप सीएम योगी ने लगाया. उन्होंने कहा कि विधायक पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या की गई. लेकिन सपा गुंडा माफिया के आगे नतमस्तक खड़ी रही.

पूजा पाल के आंसू भी सपा पोंछ नहीं पाई. सीएम योगी ने कहा कि आजम खां, अबू आजमी, मुरादाबाद के पूर्व सांसद  एसटी हसन के महिला विरोधी बयानों की याद दिलाई. स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल की घटना बताती है कि महिलाओं के साथ आपकी सहानुभूति नहीं है. 17 अप्रैल को भी काले कारनामा जो आपने किया है, वो इतिहास में दर्ज होगा. महिला आरक्षण बिल गिराए जाने को लेकर बधाइयां दी गईं. नारेबाजी की गई. ये आचरण आप लोगों का है.

कांग्रेस महिलाओं का शाप झेल रही है और 40 साल से प्रदेश में बंजर होती जा रही है. यही अनुसरण सपा भी कर रही है और उसकी भी यही दुर्गति होगी. अगर शाहबानो केस में महिलाओं का हक छीना न गया होता तो ये हालत कांग्रेस की नहीं होती. ये देश फतवे की राजनीति को नकार चुका है, लेकिन आप लोग मानने को तैयार नहीं हैं. 

सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 65 लाख गरीब परिवारों को आवास दिया गया है. घरौनी के माध्यम से 3 करोड़ महिलाओं के नाम अधिकार पत्र देश में दिया गया है.इसमें 1 करोड़ महिलाएं यूपी से हैं. 6 लाख बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या योजना का लाभ दिया गया है, जिसका सपा ने विरोध किया था. कन्या सुमंगला योजना के तहत 26 लाख लड़कियों को ग्रेजुएशन के लिए 25 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है.  महिलाओं को सशक्त बनाने काम उज्जवला योजना से किया गया. 10 करोड़ महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन केंद्र सरकार ने दिया है. इसमें तीन करोड़ यूपी में दिए गए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India First Dalit Chief Minister, Women Reservation Bill, UP CM Yogi Adityanath, 1995 Guesthouse Kand, Mayawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com