पहले पंजाब फिर हरियाणा ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है, अब सबकी निगाहें यूपी सरकार पर लगी हैं. अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में गन्ने का समर्थन मूल्य यूपी में भी बढ़ने के आसार हैं. फिलहाल गन्ने का समर्थन मूल्य यूपी 325, पंजाब 350 और हरियाणा में अब बढ़कर 352 रुपये हो गया है. अब राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का कहना है कि अगर यूपी सरकार गन्ने पर 100 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ाती है तो वो योगी जी ( Yogi Adityanath) को नंबर 1 मुख्यमंत्री कहेंगे. राकेश टिकैत का कहना है कि बीएसपी ने अपने राज में 80 रुपये, सपा ने 60 रुपए बढ़ाया था, लेकिन बीजेपी ने अब तक सिर्फ 10 रुपये ही बढ़ाए हैं. इसीलिए योगी जी ताकतवर मुख्यमंत्री माने जाते हैं. उनके पास गन्ने पर 100 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाकर पंजाब हरियाणा सरकारों से आगे निकलने का मौका है.
उप्र सरकार ने तीन साल पहले गन्ने के समर्थन मूल्य पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन उसके बाद गन्ना दाम परामर्श कमेटी ने भी उप्र में 400 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ाने का सुझाव दिया था, लेकिन फिलहाल वो ठंडे बस्ते में है. किसानों का कहना है कि डीजल के दाम ढाई गुने हो गए हैं. बिजली के दाम ढाई गुने हैं. गन्ने का दाम तीन साल से वही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका गांधी ने भी ट्विट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा है. कुछ दिन पहले पंजाब में किसानों को खुश करने के लिए गन्ने के सरकारी दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. उसके बाद किसान यूनियन के कुछ किसान कैप्टन अमरिंदर का मुंह मीठा कराते दिखे. ऐसे में तमाम लोग आरोप लगा रहे हैं कि पंजाब में कांग्रेस केंद्र सरकार के प्रति नरमी बरत रही है. ऐसे में राकेश टिकैत का ये बयान अहम माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं