विज्ञापन
This Article is From May 17, 2012

येदियुरप्पा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई स्थगित

सीबीआई की एक अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के अग्रिम जमानत आग्रह पर सुनवाई 25 मई तक स्थगित कर दी है।
बेंगलुरु: सीबीआई की एक अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के अग्रिम जमानत आग्रह पर सुनवाई 25 मई तक स्थगित कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ कथित अवैध खनन में जांच शुरू की है।

बुधवार को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के आवासों पर छापे पड़ने के चंद घंटे के भीतर येदियुरप्पा, उनके दोनों बेटों, बीवाई राघवेंद्र (सांसद) और बीवाई विजयेंद्र तथा दामाद आरएन सोहन ने आवेदन दायर कर दिए। सुनवाई स्थगित करते हुए न्यायाधीश शिवालिंगे गौड़ा ने उनसे नियमित अदालत में जाने को कहा। वर्तमान में अदालतें ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं।

सुप्रीम कोर्ट न्यायालय ने अवैध खनन के मामले में आरोपियों की कथित भूमिका का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने दो खनन कंपनियों पर भी छापे मारे थे जिन पर आरोप है कि उन्होंने येदियुरप्पा के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में अनुचित लाभ पहुंचाए जाने के बदले येदियुरप्पा के परिवार द्वारा संचालित एक ट्रस्ट को दान में बड़ी राशि दी थी। बेंगलुरु और हैदराबाद की संयुक्त टीमों ने 11 स्थानों पर छापे मारे थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BS Yeddyurappa, Illegal Mining, Yeddyurappa, बीएस येदियुरप्पा, अवैध खनन मामला, येदियुरप्पा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com