विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2011

यमुनानगर : सहेली ने दोस्तों से करवाया रेप

उसकी सहेली ने धोखे से उसे बीयर पिला कर अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठा दिया। दोनों आरोपियों ने रात भर पीड़िता के साथ बलात्कार किया।
यमुनानगर: यमुना नगर में एक लड़की के बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अंबाला से दिल्ली आई थी। उसकी सहेली उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने यमुना नगर ले गई। उसकी सहेली ने धोखे से उसे बीयर पिला कर अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठा दिया। दोनों आरोपियों ने रात भर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। और फिर उसे यमुनानगर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की सहेली और दोनों अज्ञात युवकों के ख़िलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी अभी फ़रार हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यमुनानगर, रेप, सहेली, दोस्त, Yamuna Nagar, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com