विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

मुंबई में महिला ने बच्चे के साथ 12वीं मंजिल से लगाई छलांग, पड़ोसियों पर लगाए आरोप

चंदीवली इलाके की इस घटना में मृतका रेशमा त्रेनचिल (44) ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पड़ोसियों पर आरोप लगाए गए हैं. एएनआई के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उसके बच्चे के शोर मचाने को लेकर लगातार शिकायत करते थे. 

मुंबई में महिला ने बच्चे के साथ 12वीं मंजिल से लगाई छलांग, पड़ोसियों पर लगाए आरोप
Mumbai पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है (प्रतीकात्मक)
 नई दिल्ली:

मुंबई में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक वाकया सामने आया, जब एक महिला ने 12वीं मंजिल पर स्थित अपने घर से बच्चे समेत नीचे छलांग लगा दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. चंदीवली इलाके की इस घटना में मृतका रेशमा त्रेनचिल (44) ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पड़ोसियों पर आरोप लगाए गए हैं. एएनआई के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उसके बच्चे के शोर मचाने को लेकर लगातार शिकायत करते थे.

इस मामूली बात पर आत्महत्या की इस घटना ने सनसनी मचा दी है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद 33 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतका का पड़ोसी बताया जाता है. त्रेनचिल के पति की मौत हाल ही में कोरोना के कारण हो गई थी और वो अपने 7 साल के बेटे के साथ फ्लैट में अकेले रह रही थी. कहा जा रहा है कि परिवार अप्रैल में ही इस बिल्डिंग में रहने आया था और पड़ोसियों से उनका लगातार विवाद चल रहा था. पड़ोसी उसके बच्चे के शोर मचाने को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे.

मृतका के पड़ोस में अयूब खान (67 वर्ष), उसकी 60 साल की पत्नी और बेटा शादाब रहता है. खबरों में यह भी कहा गया है कि पति सरत मुलुकुतला की 23 मई को मौत के बाद से महिला डिप्रेशन में भी थी. वह एग्रीकल्चर कमोडिटीज के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में चीफ बिजनेस ऑफिसर थे. वो अपने माता-पिता की देखभाल के लिए बनारस गए थे, जिन्हें कोविड संक्रमण हो गया था. लेकिन न तो उनके मां-बाप को बचाया जा सका और फिर मुलुकुतला की भी संक्रमण से मौत हो गई. त्रेनचिल ने अपने पति की मौत पर फेसबुक पर बेहद मार्मिक पोस्ट भी लिखी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Woman Jumps From Building, Women Suicide, Reshma Trenchill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com