विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2018

सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस कौन? कानून मंत्रालय ने मांगा प्रस्ताव : सूत्र

लॉ मिनिस्ट्री ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को पत्र लिखकर अगले चीफ जस्टिस के नाम का प्रस्ताव मांगा

सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस कौन? कानून मंत्रालय ने मांगा प्रस्ताव : सूत्र
सुप्रीम कोर्ट.
  • चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे
  • वरिष्ठता में सबसे ऊपर जस्टिस रंजन गोगोई का नाम
  • CJI मंत्रालय को अगले चीफ जस्टिस के लिए सिफारिश भेजेंगे
नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक लॉ मिनिस्ट्री ने CJI दीपक मिश्रा को पत्र लिखकर अगले चीफ जस्टिस के नाम का प्रस्ताव मांगा है. अब CJI मिश्रा मंत्रालय को अपने बाद बनने वाले चीफ जस्टिस का नाम भेजेंगे.

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में उनके बाद वरिष्ठता में सबसे ऊपर नाम जस्टिस रंजन गोगोई का है, जिनकी रिटायरमेंट की तारीख 17 नवंबर 2019 है.

यह भी पढ़ें : केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों के स्वरों की खुशबू महकी

यह परंपरा है कि कानून मंत्रालय मौजूदा चीफ जस्टिस से, यानि कि रिटायर होने वाले चीफ जस्टिस से आने वाले चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश मांगता है. चीफ जस्टिस वरिष्ठता में दूसरे नंबर के जज के नाम की सिफारिश का पत्र भेजते हैं. इसके बाद वरिष्ठ जज को चीफ जस्टिस बनाया जाता है.

VIDEO : जस्टिस चेलामेश्वर ने सीजेआई को लिखी चिट्ठी

जस्टिस रंजन गोगोई का नाम सुप्रीम कोर्ट के उन चार जजों में शामिल है जिन्होंने 12 जनवरी को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसके बाद कानून के गलियारे में भूचाल आ गया था और देश की राजनीति भी गरमा गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court Chief Justice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com