विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने मंगलवार को गुजरात के जामनगर में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के शिलान्यास समारोह में गुजराती बोल कर लोगों का दिल जीत लिया. उन्हें गुजराती बोलता देख पीएम मोदी ने भी ताली बजाकर उनका स्वागत किया. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए हाथ जोड़कर कहा, 'नमस्कार! केम छो मजा मा...' साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र पारंपरिक चिकित्सा को मजबूत करने के लिए विज्ञान की शक्ति का उपयोग करने में देशों की मदद करेगा, और इसका पूरा ध्यान साक्ष्य, डेटा, और इनोवेशन पर होगा. उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियां सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी चिकित्सा सेवाओं तक समान पहुंच में सुधार करके देशों को विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज की ओर बढ़ने में मदद कर सकती हैं.
बताते चलें कि भारत इस परियोजना में 25 करोड़ डॉलर खर्च करने जा रहा है, कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा जीवन के समग्र विज्ञान को शामिल करती है और आने वाले 30 वर्षों में वैश्विक महत्व हासिल करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक दवाओं के बारे में विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी. हालांकि भारत की कई पारंपरिक दवाएं विदेशों में लोकप्रिय हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानकों की कमी के कारण आपूर्ति सीमित है.
गौरतलब है कि जीसीटीएम नॉलेज हब का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और उत्पादों पर विश्वसनीय साक्ष्य और डेटा को एकत्र करना है, जिससे कि इसे प्रभावी बनाया जा सके. (इनपुट ANI से भी)
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में कोरोना के नए केस 600 के पार, मुंबई में 45 दिनों में सर्वाधिक मामले
जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल अंसार सहित पांच आरोपियों पर दिल्ली पुलिस ने लगाया NSA
Video : महाराष्ट्र में 70 लाख लोगों ने कोविड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं