विज्ञापन

तबू की बहन को जानते हैं आप? 60 से ज्याद फिल्मों में किया काम, चंकी पांडे को मारा था थप्पड़, फिर अचानक इंडस्ट्री छोड़ बनीं दारा सिंह की बहू

तबू फिल्मी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उन्हें तो आप सभी जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी बड़ी बहन को जानते हैं. तबू के ये बड़ी बहन भी एक्ट्रेस रही हैं.

तबू की बहन को जानते हैं आप? 60 से ज्याद फिल्मों में किया काम, चंकी पांडे को मारा था थप्पड़, फिर अचानक इंडस्ट्री छोड़ बनीं दारा सिंह की बहू
कौन है तबू की बहन?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में तबू का नाम हर कोई जानता है लेकिन उनकी बड़ी बहन फराह नाज का नाम शायद कम लोगों को याद हो. 80 के दशक में फराह हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार थीं. उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में यश चोपड़ा की फिल्म ‘फासले' (1985) से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘नसीब अपना अपना' (1986), ‘ईमानदार' (1987), ‘मरते दम तक' (1987), ‘यतीम' (1988), ‘नकाब' (1989) जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया.

फराह ने अपने करियर में राजेश खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. कुल मिलाकर उन्होंने 60 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया. अच्छा करियर ग्राफ होने के बावजूद फराह ने फिल्मी पर्दे पर लंबी पारी नहीं खेली.

Latest and Breaking News on NDTV

90 के दशक के आखिर में फराह ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. इस मोड़ पर उन्होंने शादी और पर्सनल लाइफ को प्रायौरिटी पर रखा. साल 1996 में उन्होंने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह से शादी की, लेकिन यह रिश्ता 2002 में टूट गया. इसके बाद 2003 में उन्होंने सुमित सहगल से दूसरी शादी की, जो आज भी कायम है.

विवादों में भी रही हैं फराह नाज

1- 1989 में फिल्म ‘कसम वर्दी की' के सेट पर चंकी पांडे ने उन पर मजाक किया, जिस पर फराह ने गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार दिया.

2- 1989 में ‘रखवाला' फिल्म फ्लॉप होने पर अनिल कपूर ने कहा कि अगर माधुरी दीक्षित होतीं तो फिल्म चल जाती. इस बयान से नाराज फराह ने अनिल को कड़ी चेतावनी दी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

आज कहां हैं फराह?

फिल्मी दुनिया और ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद फराह ने कुछ टीवी सीरियल्स में काम किया, लेकिन अब वे ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. तबू की इस बहन ने 80 के दशक में जो छाप छोड़ी, वह आज भी याद की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tabu, Who Is Tabu Sister, Tabu Sister, Farah Naaz, Tabu Full Name, Tabu Husband, Tabu Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com