प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. ये जानकारी सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी. मंत्रालय ने कहा कि इस मौके पर 400 रागी (सिख संगीतकार) ‘‘शबद कीर्तन'' करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश व दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी.
ये भी पढ़ें- अबू सलेम की उम्रकैद के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र ने SC में दाखिल किया हलफनामा
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव'' के तहत किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक आस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर मुगलों के अत्याचारों के खिलाफ खड़े हुए. वे सिखों और हिंदुओं खासतौर पर कश्मीरी पंडितों के अधिकारों के लिए लड़े ताकि वे धर्मांतरण का विरोध कर अपनी आस्थाओं का पालन कर सकें.''
रेड्डी ने कहा, ‘‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को और अमृतसर के हरमिंदर साहिब, पटना साहिब तथा देश भर के प्रमुख गुरुद्वारों की हस्तियों को आमंत्रित किया है.'' गौरतलब है कि समारोह के पहले दिन 20 अप्रैल को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसमें शामिल होंगे और लाल किले में मल्टीमीडिया शो ‘द लाइफ एंड सैक्रिफाइस ऑफ श्री गुरु तेग बहादुर जी' का भी उद्घाटन करेंगे. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: सवेरा इंडिया : यति नरसिंहानंद ने ऊना में धर्म संसद में दिया नफरती भाषण, प्रशासन रहा नदारद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं