विज्ञापन

Dhurandhar 2 के बड़े साहब को देख उड़ जाएंगे होश, रणवीर सिंह की फिल्म देख कहेंगे 'ये बड़े साहब नहीं मरे साहब है

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की रिलीज के साथ ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने बड़े साहब कौन है. इसका खुलासा कर दिया है. 

Dhurandhar 2 के बड़े साहब को देख उड़ जाएंगे होश, रणवीर सिंह की फिल्म देख कहेंगे 'ये बड़े साहब नहीं मरे साहब है
who is bade sahab in dhurandhar 2: धुरंधर 2 की रिलीज के साथ हुआ बड़े साहब का खुलासा
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2: 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर के बाद अब 19 मार्च का धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज वर्ल्डवाइड रिलीज होने को तैयार है. जबकि 18 मार्च को आदित्य धर की फिल्म के प्री रिलीज शो फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच धुरंधर की रिलीज से सवाल उठ रहे हैं कि बड़े साहब कौन है? लेकिन अब धुरंधर 2 की रिलीज के बाद इस सवाल से पर्दा उठ चुका है कि आखिर बड़े साहब कौन है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

कौन है बड़े साहब

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर 2 के प्री रिलीज शोज में बड़े साहब कौन है. इससे पर्दा उठ गया है. दरअसल, धुरंधर द रिवेंज में बड़े साब दाउद इब्राहिम को दिखाया गया है. जो कि काफी बूढ़ा नजर आ रहा है. वहीं वीकिपीडिया के अनुसार, इस किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-  Dhurandhar 2 Release LIVE: धुरंधर द रिवेंज हुई रिलीज, इंटरनेट यूजर्स ने दिया स्पॉइलर, बताया धुरंधर 2 में कौन है बड़े साहब

धुरंधर 2 के बारे में 

अगर फिल्म की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माता आदित्य के अलावा लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं. फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि प्री रिलीज शो के साथ फिल्म को रिलीज कर दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Bade Sahab, Who Is Bade Sahab In Dhurandhar 2, Dhurandhar Bade Sahab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com