विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2021

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार का दावा, ‘चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रही पार्टी’

बागड़ी की उम्मीदवारी की घोषणा नयी दिल्ली से की गई थी. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के मामले लंबित हैं, फिर भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार का दावा, ‘चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रही पार्टी’
तपन बागड़ी सोमवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे (सांकेतिक तस्वीर)
वर्धमान:

पश्चिम बंगाल विधानसभा की गलसी (सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार तपन बागड़ी ने शनिवार को दावा किया कि पूर्वी वर्धमान जिले का पार्टी नेतृत्व उन पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रहा है क्योंकि उनके खिलाफ छेड़छाड़ का एक “झूठा” मामला लंबित है. उन्होंने धमकी दी कि यदि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे. बागड़ी की उम्मीदवारी की घोषणा नयी दिल्ली से की गई थी. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के मामले लंबित हैं, फिर भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है.

बंगाल चुनाव: वोट TMC को लेकिन VVPAT पर दिख रही BJP, EVM गड़बड़ी की शिकायत पर EC पहुंची TMC

उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष अभिजीत ता ने कहा कि बागड़ी को शुक्रवार को मामले से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिये कहा गया था और उन्होंने ऐसा किया भी. उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया कि बागड़ी पर चुनाव न लड़ने का दबाव डाला जा रहा है.

Video: बंगाल चुनाव: पहले चरण में करीब 80 प्रतिशत वोटिंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2021, West Bengal Assembly Elections, Bengal Voting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com