Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही. बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कों पर जलजमाव हो गया. प्रहलादपुर में एक अंडरपास पर पानी भर गया. वहीं पूर्वी दिल्ली में मंडावली अंडरपास (Mandawali Underpass) का भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. बारिश की वजह से दिन में भी चालक सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे.
Heavy rainfall causes waterlogging at the Mandawali underpass in East Delhi. pic.twitter.com/Vu0HR9PUmc
— ANI (@ANI) January 8, 2022
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शनिवार सुबह सुबह साढ़े पांच बजे तक दिल्ली का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था. वहीं 7.5 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बह रही थी. आईएमडी ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं मध्यप्रदेश में 8 से 11, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 10 से 11 जनवरी तक बारिश का अनुमान है.
Delhi | Water-logging at an underpass in Pul Pehlad Pur, following overnight rainfall in the city pic.twitter.com/rH5DcEDZpL
— ANI (@ANI) January 8, 2022
वहीं सफर (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 132 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी से सुधर कर 'मध्यम' हो गई है.
Delhi's air quality improves to 'moderate' from the 'poor' category with Air Quality Index (AQI) standing at 132, as per SAFAR-India
— ANI (@ANI) January 8, 2022
बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार से ही बारिश का दौर जारी है. राजस्थान में भी पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राज्य में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है.
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास रहा. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी हिमपात भी हुई. शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं