कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भारतीय मतदाता ने हमेशा चौंकाया है और भाजपा को भी एक दिन इसके बारे में पता चल जाएगा. थरूर की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की पृष्ठभूमि में आई है. थरूर ने जयपुर साहित्य महोत्सव (JLF) में कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड और गोवा में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, ‘‘हमारे पास अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने की बहुत अच्छी संभावनाएं थीं.''
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, ‘‘हालांकि मैं आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूं कि दोनों राज्यों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है और शायद इस स्थिति के लिए यह जिम्मेदार है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रचार अभियान के बावजूद, पार्टी 403 विधानसभा सीटों में से केवल दो पर ही जीत हासिल कर पाई. इसमें उसकी वोट हिस्सेदारी महज 2.33 प्रतिशत रही. साथ ही कांग्रेस पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.
थरूर ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लिए उल्लेखनीय और ऊर्जावान प्रचार किया, और ‘‘मेरे दृष्टिकोण से, मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस को किसी एक व्यक्ति के प्रचार के आधार पर दोष दिया जा सकता है.''
प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार पर सांसद ने कहा, 'आपने उन्हें हर जगह देखा होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक-दो बार गिरफ्तार किया जाना भी शामिल है.''
66 वर्षीय नेता थरूर ने राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा परिणामों को 'पूर्वनिश्चित फ़ैसले' के रूप में वर्णित करने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों ने एग्जिट पोल आने तक भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी.
उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता में चौंका देने की क्षमता है और एक दिन वे भाजपा को भी चौंका देंगे. उन्होंने कहा, 'लेकिन अभी उन्होंने भाजपा को वह दिया है जो वह चाहती थी.'
जेएलएफ का 15वां संस्करण बृहस्पतिवार को यहां शुरू हुआ और 2006 में इसकी स्थापना के बाद से पहली बार यह हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है. यह कोविड के कारण 5 से 9 मार्च तक डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं