यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

यूक्रेन में हिंसा, 67 लोगों की मौत

कीव:

यूक्रेन की राजधानी कीव में तीन दिनों तक चली हिंसा में कम से 67 लोगों की मौत हो गई। कीव सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी पुष्टि गुरुवार को की।

इसके मुताबिक, मंगलवार से लगभग 551 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 332 अस्पताल में भर्ती हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने टीवी चैनल को बताया कि वहां एक शिविर में 22 प्रदर्शनकारियों के शव मिले हैं, जहां चिकित्सक घायलों का उपचार कर रहे थे।

देश के गृहमंत्री विटाली जखारचेंको ने कहा कि मंगलवार से प्रदर्शनकारियों ने 13 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी है और  67 को पकड़ लिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों से खुद को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को युद्ध के हथियार दिए गए हैं।
 
गौरतलब है कि गत नवंबर में राष्ट्रपति विक्टर येनुकोविच के यूरोपीय संघ के साथ होने वाले एक समझौते से मुकर जाने के बाद से कीव में प्रदर्शन शुरू हुआ था। जनवरी के मध्य में प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो गए।