मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर के बाद पैदा हुए विवाद के बीच गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर शिवेसना नेता संजय राउत का बयान आया है. संजय राउत ने कहा कि अगर NCP प्रमुख शरद पवार ने यह तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उसमें तथ्य नहीं है तो उस पर जांच होनी चाहिए. अगर सब का इस्तीफा हम लेते रहेंगे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा.
साथ ही उन्होंने कहा कि, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने लेटर बम के आरोपों पर अनिल देशमुख जी ने भी कहा है कि उसकी जांच होनी चाहिए. अगर सरकार जांच के लिए तैयार है तो बार-बार इस्तीफे की बात क्यों हो रही है? आरोप इस देश के कई नेताओं पर लगते रहे हैं, अगर सबका इस्तीफा लें तो सरकार चलना मुश्किल होता है. महा विकास अघाड़ी की तीन पार्टियों में क्या तय हुआ है कुछ अगर तय हुआ है, कुछ फैसला हुआ है तो इस बारे में निर्णय का अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री के पास है और वह कैबिनेट के मंच पर लिया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामना में जो हमने कहा है वह शत प्रतिशत सही है. इस प्रकार से मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के कंधे पर बंदूक रखकर काम किया जा रहा है. महा विकास अघाड़ी का बाल भी बाका नहीं होगा.
Video : अनिल देशमुख के इस्तीफे की अटकलों पर महाराष्ट्र में सियासी वार पलटवार का दौर तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं